फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many trains including Jan Shatabdi Express canceled till 31 January

राहत के साथ ही झटका, 16 से नहीं मिलेगी नौंचदी एक्सप्रेस

Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 16 Dec 2020 12:03 AM IST
विज्ञापन
Many trains including Jan Shatabdi Express canceled till 31 January
सहारनपुर। रेलवे ने कोहरा और किसान आंदोलन के मद्देनजर जन शताब्दी एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनों का संचालन 31 जनवरी तक रद्द कर दिया है। वहीं सहारनपुर से प्रयागराज तक चलने वाली नौचंदी एक्सप्रेस ट्रेन 16 से 23 दिसंबर तक मेरठ तक ही संचालित होगी। रेलवे की ओर से फिलहाल 23 दिसंबर तक यह स्थिति रहने की जानकारी दी गई है। इसके अलावा गंगानगर हरिद्वार एक्सप्रेस ट्रेन भी हरिद्वार तक उपलब्ध नहीं होगी। यह सहारनपुर तक ही चलेगी।
विज्ञापन

रेल यात्रियों को पहले कोरोना और अब मौसम के कारण परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। रेलवे ने कोहरे और किसान आंदोलन के चलते कई ट्रेनों का संचालन रद्द कर दिया है। जिसमें जनशताब्दी एक्सप्रेस भी शामिल है। वहीं 266 दिन बाद सोमवार को ही सहारनपुर रेलवे स्टेशन से प्रयागराज के लिए रवाना हुई नौचंदी एक्सप्रेस भी 16 से 23 दिसंबर तक मेरठ से ही प्रयागराज के लिए ही चलेगी। रेलवे के वाणिज्यिक निरीक्षक प्रदीप गिल्होत्रा ने बताया कि रेलवे दोहरीकरण, किसान आंदोलन और कोहरे के कारण ट्रेनों का संचालन प्रभावित हुआ है। रेलवे की ओर से निर्देश अभी मिले हैं। इनके अनुरूप ही आगे से टिकटों की बुकिंग की जाएगी। उन्होंने बताया कि बुक किए गए टिकटों के रिफंड की प्रक्रिया अभी अटकी हुई है। सभी ट्रेनों की लिस्टिंग क्लीयर होने के बाद ही टिकट कैंसिल होंगे और आटोमैटिक रिफंड कराया जाएगा।
विज्ञापन

इन ट्रेनों का संचालन होगा बाधित
- 04511 नौचंदी एक्सप्रेस
- 04512 नौचंदी एक्सप्रेस
- 02054 जनशताब्दी एक्सप्रेस
- 02055 जनशताब्दी एक्सप्रेस
- 04673 जयानगर अमृतसर एक्सप्रेस
- 04674 अमृतसर जयानगर एक्सप्रेस
- 05933 डिबरूगढ़ अमृतसर एक्सप्रेस
- 05934 अमृतसर डिबरूगढ़ एक्सप्रेस
- 03307 धनबाद फिरोजपुर एक्सप्रेस
- 03308 फिरोजपुर धनबाद एक्सप्रेस
- 03308 सतलुज एक्सप्रेस
- 03307 सतलुज एक्सप्रेस
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed