फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many officers including RTO were transferred

Saharanpur News: आरटीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला

Sun, 15 Jun 2025 11:51 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sun, 15 Jun 2025 11:51 PM IST
विज्ञापन
Many officers including RTO were transferred
सहारनपुर। शासन ने कई विभागों में बड़ा बदलाव किया है। संभागीय परिवहन विभाग में आरटीओ समेत कई अधिकारियों का तबादला किया है, जबकि उनकी जगह अन्य जिलों में तैनात अधिकारियों को नियुक्त किया है। वहीं, नगर निगम में चार अधिकारियों की नई तैनाती हुई है। यह अधिकारी जल्द ही कार्यभार ग्रहण करेंगे।
विज्ञापन

संभागीय परिवहन विभाग में आरटीओ प्रशासन रहे देवमणि भारतीय का तबादला लखनऊ हुआ है। उन्हें डीटीसी न्यायिक के पद पर तैनाती मिली है। उनके स्थान पर बांटा में एआरटीओ प्रशासन रहे शंकर जी सिंह को आरटीओ प्रशासन बनाकर भेजा गया है। एआरटीओ प्रशासन के पद पर तैनात रहे महेंद्र बाबू गुप्ता का स्थानांतरण अमेठी हुआ है।
विज्ञापन

उनकी जगह पर अभी किसी की तैनाती नहीं हुई है। बरेली से मनीष जायसवाल को जिले में एआरटीओ प्रवर्तन द्वितीय की तैनाती मिली है। संभागीय निरीक्षक अमित कुमार सैनी का स्थानांतरण मुजफ्फरनगर किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

उनकी जगह पर उन्नाव से आरआई कृष्णकांत यादव की तैनाती मिली है। यात्रीकर अधिकारी खेमानंद पांडेय को जिले से हरदोई भेजा गया है। उनकी जगह पर देवरिया से अनिल कुमार तिवारी को भेजा है।
वहीं, नगर निगम को नए अधिकारी मिले हैं। कासगंज नगर पालिका परिषद में लेखाकार राजकुमार, मथुरा-वृंदावन में राजस्व निरीक्षक जीशान, प्रयागराज नगर निगम में अधिशासी अभियंता सिविल अनिल कुमार मौर्य और गाजियाबाद नगर निगम में कर अधीक्षक आशुतोष कुमार का सहारनपुर नगर निगम में स्थानांतरण हुआ है।

--------------------
नगर निगम के दो अधिकारियों का स्थानांतरण
नगर निगम में तैनात कर अधीक्षक सुधीर कुमार शर्मा का स्थानांतरण कानपुर नगर निगम में कर दिया है। इसी तरह सहायक नगरायुक्त शिवराज को नगर पालिका परिषद सिकंदराबाद में अधिशासी अभियंता के पद पर तैनाती मिली है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed