फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many including former metropolitan president of SP joined BJP

Saharanpur News: सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष समेत कई ने थामा भाजपा का दामन

Fri, 05 Apr 2024 12:51 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 05 Apr 2024 12:51 AM IST
विज्ञापन
Many including former metropolitan president of SP joined BJP
सहारनपुर। भाजपा क्षेत्रीय अध्यक्ष सतेंद्र सिसौदिया ने कहा कि भाजपा सरकार राष्ट्र की उन्नति के लिए काम करती है। बृहस्पतिवार को जनमंच सभागार में कार्यक्रम में पूर्व मंत्री संजय गर्ग के नेतृत्व में सपा के पूर्व महानगर अध्यक्ष आजम शाह, राहुल शर्मा, पवन गोयल, बबलू कुमार, धीरज आजाद, दीपक बिरला सहित अनेक लोगों ने भाजपा की सदस्यता ग्रहण की। पूर्व मंत्री संजय गर्ग ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की जनहित की नीतियाें से प्रभावित होकर भाजपा से लोग जुड़ रहे हैं। हमने देखा कि किस प्रकार से सनातन धर्म को बदनाम किया गया और सपा अध्यक्ष इस पर कुछ नहीं बोले। हमारे आराध्य भगवान श्री राम का अपमान बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। इस दौरान जिलाध्यक्ष डॉ. महेंद्र सैनी, नगर विधायक राजीव गुंबर, महापौर डॉ. अजय कुमार, महानगर अध्यक्ष पुनीत त्यागी, पूर्व विधायक शशिबाला पुंडीर, नरेश सैनी ने भी विचार रखे। कार्यक्रम की अध्यक्षता पूर्व प्रोफेसर वाईके गुप्ता ने की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed