फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Many crooks of Mukim Kala Gang have been killed, many are in jail

मुकीम काला गैंग के कई बदमाश हुए ढेर, कई जेल में बंद, हरियाणा पंजाब में वारदातों को देते रहे हैं अंजाम

Sun, 14 Feb 2021 02:10 AM IST
Dimple Sirohi न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर Published by: Dimple Sirohi Updated Sun, 14 Feb 2021 02:10 AM IST
सार

- मुकीम काला गैंग ने वेस्ट यूपी, हरियाणा और पंजाब में देता रहा है वारदात को अंजाम
- 2017 में सत्ता परिवर्तन के बाद शुरू हुई इस गैंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई 
- मुकीम के भाई वसीम सहित कई बदमाश मुठभेड़ों में किए गए ढेर 
 

विज्ञापन
Many crooks of Mukim Kala Gang have been killed, many are in jail
कुख्यात बदमाश मुकीम काला और साबिर - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

जब 2015 में कुख्यात मुकीम काला गैंग ने पश्चिमी उत्तर प्रदेश के जिलों के अलावा हरियाणा और पंजाब में ताबड़तोड़ वारदात कर दहशत पैदा कर दी थी। तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती के साथ सिपाही राहुल ढाका की हत्या और कैराना (शामली) में व्यापारियों से रंगदारी मांगने के बाद यह गैंग पुलिस के रडार पर आ गया। गैंग में 20 से ज्यादा बदमाश हैं, जिनमें कई पुलिस मुठभेड़ों में मारे गए तो कई अभी जेलों में बंद हैं। 
विज्ञापन


मुकीम काला गैंग ने 15 फरवरी 2015 को सहारनपुर के तनिष्क ज्वेलरी शोरूम में डकैती की वारदात की थी। उसी दरमियान तीतरो में दो सगे भाइयों की हत्या और सहारनपुर में सिपाही राहुल ढाका की हत्या कर दी थी। बाद में 20 अक्तूबर 2015 को एसटीएफ ने मुकीम काला और उसके शार्प शूटर साबिर जंधेड़ी को गिरफ्तार किया।
विज्ञापन


साबिर बाद में बाराबंकी जेल से न्यायालय ले जाते समय पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था। इस दौरान मुकीम काला और इसके गिरोह के बदमाशों को कुछ राजनीतिक लोगों का संरक्षण भी मिल रहा था। बाद में 2017 में प्रदेश में सत्ता परिवर्तन हुआ और भाजपा की सरकार बन गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्यमंत्री ने बदमाशों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का संदेश दिया तो इस गैंग के खिलाफ कार्रवाई का अभियान चला। इसके बाद गैंग के कई बदमाश ढेर कर दिए गए। मुकीम काला को पिछले दिनों की हरियाणा के कुरुक्षेत्र जिला कारागार से सहारनपुर जिला कारागार में निरुद्ध किया गया है।

यह बदमाश मारे गए 
मुकीम गैंग के शार्प शूटर एक लाख के इनामी साबिर जंधेड़ी को दो जनवरी 2018 की रात पुलिस ने कैराना क्षेत्र के जंधेड़ी में मुठभेड़ के दौरान मार गिराया था। इस मुठभेड़ में सिपाही अंकित तोमर भी शहीद हो गए थे। फिर 03 फरवरी 2018 को शामली जिले के झिंझाना क्षेत्र में पुलिस ने मुठभेड़ में इसी गैंग के अकबर को ढेर किया।

मुकीम काला के भाई 50 हजार के इनामी वसीम को मेरठ में मुठभेड़ में मार गिराया था। अन्य बदमाश मोटा भी मुठभेड़ में ढेर हुआ। फुरकान सहित 10 से ज्यादा बदमाशों को पुलिस ने मुठभेड़ में गोली लगने पर गिरफ्तार किया।

गैंग में 20 से ज्यादा बदमाश 
गैंग का लीडर मुकीम काला निवासी जहानपुरा थाना कैराना (शामली) है। गैंग में अरशद निवासी बाढ़ी माजरा थाना गंगोह, साबिर पुत्र रूकम निवासी तिगरी थाना नकुड़, साबिर निवासी जंधेड़ी थाना कैराना, रिजवान निवासी जहानपुरा थाना कैराना, काला उर्फ वाजिद निवासी जंधेड़ी थाना कैराना, सादर निवासी मोहल्ला शेखजादगान तीतरो, हैदर निवासी शेखजादगान तीतरो, महताब निवासी बलवा थाना शामली, नीरज निवासी लांक थाना फुगाना, फरमान निवासी गांव भूरा कैराना, अकबर निवासी बरनावी थाना कैराना, हारून निवासी बरनावी थाना कैराना, आसिफ निवासी खंद्रावली थाना कांधला, मुनशाद निवासी खंद्रावली थाना कांधला, हारुन निवासी हाजीपुर थाना गंगोह तथा अजरू निवासी हाजीपुर थाना गंगोह आदि शामिल रहे हैं। 
 
अनिल दुजाना गैंग से खरीदी थी एके 47 
अक्तूबर 2015 को जब एसटीएफ ने मुकीम काला और साबिर जंधेड़ी को गिरफ्तार किया था। उस समय खुलासा हुआ था कि मुकीम काला गैंग ने गौतमबुद्धनगर के शातिर बदमाश अनिल दुजाना गैंग से हाथ मिला लिया और एके 47 खरीदना तय हुआ था। तब मुकीम काला गैंग आठ लोगों की हत्या करने की फिराक में था। 

मुकीम काला गैंग के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई हुई हैं। इस गैंग के अधिकांश बदमाश जेलों में बंद हैं। पुलिस का प्रयास गंभीरता से विवेचना कर मुकदमों में मजबूत पैरवी करके आरोपियों को सजा दिलाना है।  - उपेंद्र अग्रवाल, डीआईजी, सहारनपुर

नोट- इन खबरों के बारे आपकी क्या राय हैं। हमें फेसबुक पर कमेंट बॉक्स में लिखकर बताएं।

शहर से लेकर देश तक की ताजा खबरें व वीडियो देखने लिए हमारे इस फेसबुक पेज को लाइक करें

https://www.facebook.com/AuNewsMeerut/

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed