फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mannequin blew out procession of Irani

जुलूस निकाल स्मृति ईरानी का फूंका पुतला

Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Mon, 25 Jan 2016 12:31 AM IST
विज्ञापन
Mannequin blew out procession of Irani
हैदराबाद में छात्र रोहित वैमुला की आत्महत्या मामले से आक्रोशित भारतीय विद्यार्थी मोर्चा ने रविवार को नारेबाजी कर जुलूस निकाला और मानव संसाधन विकास मंत्री का पुतला फूंका। उन्होंने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सिटी मजिस्ट्रेट को सौंपा।
विज्ञापन


मोर्चा के जिलाध्यक्ष शुभम कर्णवाल के नेतृत्व में छात्रों ने गांधी पार्क से लेकर कलक्ट्रेट तिराहे तक जुलूस निकाला। इस दौरान छात्र केंद्र सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रहे थे। उन्होंने घंटाघर पर सांकेतिक जाम लगाकर मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी का पुतला दहन किया।
विज्ञापन


वक्ताओं ने कहा कि रोहित के पिता एक निजी कंपनी में गार्ड और उनकी माता सिलाई करके घर का गुजारा करती हैं। लेकिन, वाइस चांसलर ने जातीय मानसिकता के चलते रोहित के भविष्य के साथ खिलवाड़ किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


ज्ञापन में केंद्रीय श्रम मंत्री बंडारू दत्तात्रेय और मानव संसाधन विकास मंत्री स्मृति ईरानी को मंत्रीमंडल से निष्कासित करने और उनके खिलाफ एससी एसटी कानून के तहत मुकदमा दर्ज कराकर गिरफ्तार करने की मांग की।


एबीवीपी एवं आरएसएस को राष्ट्रद्रोही और संविधान विरोधी घोषित करने, रोहित वैमुला के परिवार को 50 करोड़ रुपये का मुआवजा दिलाने और उसके साथियों से झूठे मुकदमे वापस लेने सहित अन्य मांग की। इस दौरान राजकुमार, इंजीनियर डीपी सिंह, अमरीश चौटाला, सोनू आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed