फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mango trees were being cut at night without permission, three arrested

रात में बिना अनुमति काटे जा रहे थे आम के पेड़, तीन गिरफ्तार

Mon, 22 Aug 2022 12:36 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 22 Aug 2022 12:36 AM IST
विज्ञापन
Mango trees were being cut at night without permission, three arrested
बेहट पुलिस द्वारा कब्जे में ली गई आम की लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर, बेहट। शिवालिक वन प्रभाग की शाकंभरी देवी वन रेंज की कलसिया बीट क्षेत्र में शनिवार की रात तीन लोगों को आम के हरे-भरे फलदार पेड़ काटते हुए गिरफ्तार किया है। यह लोग बिना अनुमति के पेड़ों का कटान कर रहे थे। मौके पर लकड़ी से भरी ट्रैक्टर-ट्राली भी मिली, जिसे कब्जे में ले लिया गया।
विज्ञापन

वन विभाग के अधिकारियों को सूचना मिली कि गांव चिम्माबांस के पास रात में आम के एक बाग में अवैध तरीके से हरे भरे फलदार पेड़ों का कटान किया जा रहा है। इस पर वन विभाग के अधिकारियों एवं कर्मचारियों की टीम ने बेहट पुलिस को साथ लेकर मौके छापा मारा। पेड़ों का कटान कर रही लेबर तो मौके से भाग खड़ी हुई, जबकि तीन लोगों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। लकड़ी से भरी एक ट्रैक्टर ट्रॉली भी मौके से मिली है, जिसे पुलिस कब्जे में लेकर कोतवाली ले आई। कोतवाली प्रभारी बृजेश कुमार पांडेय ने बताया कि
विज्ञापन

गिरफ्तार आरोपियों में सावेज पुत्र सऊद, अरशद पुत्र सादा व मुशर्रत पुत्र नसीम निवासी गांव खिड़का भटकव्वा कोतवाली बेहट के खिलाफ वन अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है और मौके से पकड़ी गई लकड़ी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली को सीज कर दिया गया है।

बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।

बेहट पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए आरोपी।- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed