{"_id":"6366998fd5af9d6bba5e2dec","slug":"mangalamukhi-guru-maa-renu-took-out-kalash-yatra-with-108-women-saharanpur-news-mrt612366171","type":"story","status":"publish","title_hn":"मंगलामुखी गुरु मां रेनू ने 108 महिलाओं संग निकाली कलश यात्रा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मंगलामुखी गुरु मां रेनू ने 108 महिलाओं संग निकाली कलश यात्रा
विज्ञापन
सरसावा। श्रीमद्भागवत कथा के अवसर पर निकाली गई जलकलश यात्रा में बड़ी संख्या में महिलाओं ने भाग लिया। दोपहर के समय भागवत कथा करते हुए कथावाचक पारस स्वामी जी ने कहा कि भागवत जीवन का सार है। भागवत के नियमानुसार जीवन यापन करने वाले का जीवन कल्याणकारी होता है।
शनिवार को अंबाला रोड स्थित वीर सेवा मंदिर में सात दिवसीय भागवत कथा का आयोजन किया गया। भागवत कथा की आयोजक मंगलामुखी गुरु मां रेनू द्वारा पीत वस्त्र धारण कर 108 महिलाओं के साथ सिर पर भागवत कथा एवं जल कलश धारण कर यात्रा निकाली गई। यात्रा अंबाला रोड स्थित अखंड सत्संग भवन मंदिर से आरंभ होकर मुख्य मार्गों से होते हुए वीर सेवा मंदिर में पहुंची। इस अवसर पर नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी ने दीप प्रज्ज्वलित किए तथा फीता काटकर भागवत कथा का शुभारंभ किया।
भागवत कथा करते हुए पारस स्वामी जी ने कहा कि भागवत कथा संपूर्ण जीवन का सार है पूरे विश्व में ये ही एकमात्र ऐसा ग्रंथ है जो जन्म से लेकर मृत्यु तक के क्रियाकलापों के वास्तविक स्वरूप से अवगत कराता है। यदि मनुष्य भागवत ग्रंथ के अनुसार जीवन यापन करें तो वो कष्ट रहित जीवन यापन कर सकता है। इस अवसर पर मंगलामुखी की रश्मि, अंजलि के अलावा गण्यमान्य लोगों में रमेश सुखीजा, नरेश चंद जैन, नवीन जैन, देशबंधु शर्मा, रुचि यादव, गौरव पुहाल, राकेश साहनी, सभासद मोनू धीमान, पवन टांक, राकेश शर्मा, सचिन शर्मा, प्रमोद कश्यप, दीपक गुप्ता, पूर्णानंद कोठारी, नीलू सैनी, निधि कांत आदि बड़ी संख्या में गणमान्य लोग एवं देहात कथा नगरवासी मौजूद रहे।