फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mangal Kalash Yatra and city tour of god idols

Saharanpur News: मंगल कलश यात्रा और देव मूर्तियों को कराया नगर भ्रमण

Wed, 17 Jan 2024 03:11 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 03:11 AM IST
विज्ञापन
Mangal Kalash Yatra and city tour of god idols
गांव जसमौर में क्लश यात्रा का शुभारंभ करते शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वरानंद जी महाराज और महामं
शाकंभरी। गांव जसमौर के प्राचीन शिव मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा से पूर्व मंगल कलश यात्रा और मूर्तियों को नगर भ्रमण कराया गया। शारदापीठाधीश्वर जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज एवं महामंडलेश्वर स्वामी कैलाशानंद महाराज के सानिध्य में यह यात्रा संपन्न हुई।
विज्ञापन

इस दौरान शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम महाराज ने कहा कि राजा राणा आदित्य प्रताप सिंह के आग्रह को वह टाल नहीं पाए। इसलिए व्यस्तता होने के बावजूद आना पड़ा। उन्होंने कहा कि इस प्राचीन मंदिर का जीर्णोद्धार कर एक नया स्वरूप दिया गया है, जो वास्तव में एक पुनीत एवं प्रशंसनीय कार्य है। स्वामी कैलाशानंद महाराज ने कहा कि मंदिर की स्थापना होना अपने आप में बहुत बड़े सौभाग्य की बात है। धर्म की परंपराओं की स्थापना के लिए ही साधु संतों का जन्म होता है। संन्यासी अपने धर्म को आगे बढ़ाते हुए सभी को सत्य मार्ग की ओर ले जाता है जो एक बहुत बड़ा पुण्य कार्य है। इस दौरान अशोक स्वामी, ग्राम प्रधान मांगेराम धीमान, सचिव प्रदीप कांबोज, सोनू, अमर सिंह, सतीश बंसल, शिवकुमार त्यागी, दीपक शास्त्री आदि रहे।
विज्ञापन



राम मंदिर प्रतिष्ठा में सर्वोत्तम यजमान हैं प्रधानमंत्री मोदी : शंकराचार्य
शाकंभरी। जगदगुरु शंकराचार्य स्वामी राजराजेश्वराश्रम जी महाराज ने कहा कि राम मंदिर अयोध्या में बनेगा तो बहुत ही अच्छी बात है। कांग्रेस नेता मंदिर महोत्सव में नहीं जाएंगे इस सवाल के जवाब में उन्होंने कहा कि जिसको राम बुलाएंगे वही तो जाएगा, जिसको राम नहीं बुलाएंगे तो वह कैसे उनकी शरण में जा सकता है। उन्होंने कहा कि राम युग दोबारा से फिर आ रहा है। किसी को कोई कष्ट नहीं होगा राम आ रहे हैं। अयोध्या की छटा दुर्लभ है। यदि मंदिर पर कोई टिप्पणी करता है तो भगवान उनको सदबुद्धि दें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed