{"_id":"6276b89e7eecbb05ef4d81cd","slug":"mandalayukt-reached-his-village-with-drug-free-teenagers-saharanpur-news-mrt5875588108","type":"story","status":"publish","title_hn":"नामांकन नहीं बढ़ाने पर 64 शिक्षकों को नोटिस जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नामांकन नहीं बढ़ाने पर 64 शिक्षकों को नोटिस जारी
विज्ञापन
-इन दिनों परिषदीय विद्यालयों में नामांकन बढ़ाने के लिए चल रहा है स्कूल चलो अभियान
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। विद्यालयों में विद्यार्थियों के नामांकन में रुचि नहीं लेने वाले 64 शिक्षकों को जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने नोटिस जारी किए हैं। शिक्षकों को नामांकन नहीं बढ़ाने का कारण पूछा गया है। जल्द ही नामांकन नहीं बढ़ाने पर कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।
जनपद के परिषदीय विद्यालयों में बीते वर्ष 2.19 लाख विद्यार्थी पंजीकृत थे। इस बार इस आंकड़े को पार करने का लक्ष्य विभाग ने रखा है। विभाग की मंशा है कि कोई भी बच्चा शिक्षा से वंचित नहीं रहना चाहिए। शत-प्रतिशत बच्चों के नामांकन के लिए विभागीय स्तर से स्कूल चलो अभियान चलाया जा रहा है, लेकिन कई विद्यालयों के शिक्षक नामांकन में रुचि नहीं ले रहे हैं। इसकी वजह से संबंधित विद्यालयों में नामांकन बेहद कम है। कई जगहों पर बीते वर्ष से भी कम नामांकन हुआ है। जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी कार्यालय ने ऐसे ही 64 शिक्षकों को नोटिस जारी कर नामांकन बढ़ाने के निर्देश दिए हैं। अन्यथा कार्रवाई करने की चेतावनी दी गई है। जिन शिक्षकों को नोटिस जारी किए गए हैं। उनमें गंगोह और सरसावा के 15-15, नकुड़ और नानौता के 10-10 तथा पुवांरका के 14 शिक्षक शामिल हैं।