फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mandalayukt found 13 personnel absent in inspection

मंडलायुक्त को निरीक्षण में 13 कर्मी मिले गैरहाजिर

Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 18 Mar 2021 12:25 AM IST
विज्ञापन
Mandalayukt found 13 personnel absent in inspection
सहारनपुर। मंडलायुक्त एवी राजमौलि ने मंडी परिषद के उपनिदेशक, बाट माप एवं तौल विभाग और विधिक माप विज्ञान विभाग के दफ्तर का औचक निरीक्षण किया। इस दौरान 13 अधिकारी और कर्मचारी गैर हाजिर मिले। मंडलायुक्त ने इन सभी से जवाब तलब किया है।
विज्ञापन

बुधवार को पूर्वाह्न 10 : 50 बजे मंडलायुक्त उपनिदेशक मंडी (निर्माण) के दफ्तर में पहुंचे। वहां पर कुल छह लोगों की तैनाती है, इनमें से मोहन चंद शर्मा , प्रेम चंद और विजय शंकर यादव गैरहाजिर मिले। वहीं, उपनिदेशक मंडी (प्रशासन) के कार्यालय में छह लोगों की तैनाती हैं, लेकिन इनमें से एक भी कर्मी मौके पर नहीं मिला।
विज्ञापन

इसके बाद मंडलायुक्त ने सहायक नियंत्रक बाट माप एवं तौल विभाग के कार्यालय का निरीक्षण किया। यहां पर पांच कर्मियों की तैनाती है, इनमें से सेठ पाल और सचिन कुमार मिले, जबकि विधिक माप विज्ञान विभाग कार्यालय में तैनात चार लोगों में से राजेश और आनंद कुमार सिंह गैरहाजिर मिले। तीनों कार्यालयों में कर्मियों के गैरहाजिर मिलने पर मंडलायुक्त ने कड़ी नाराजगी जताई है। साथ ही गैर हाजिर मिले अधिकारियों और कर्मियों से जवाब तलब किया है। इससे उक्त तीनों दफ्तर के स्टाफ में हड़कंप मचा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed