{"_id":"6a1076fb6df449bd140b4c6a","slug":"man-held-for-allegedly-concealing-identity-while-seeking-alms-in-religious-attire-2026-05-22","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"Deoband: भगवा पहनकर भीख मांग रहा था दूसरे समुदाय का युवक, आधार कार्ड ने खोला राज, बजरंग दल ने पकड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Deoband: भगवा पहनकर भीख मांग रहा था दूसरे समुदाय का युवक, आधार कार्ड ने खोला राज, बजरंग दल ने पकड़ा
Fri, 22 May 2026 09:18 PM IST
Dimple Sirohi
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, सहारनपुर
Published by: Dimple Sirohi
Updated Fri, 22 May 2026 09:18 PM IST
सार
देवबंद में एक व्यक्ति पर पहचान छिपाकर धार्मिक प्रतीकों का इस्तेमाल करते हुए भीख मांगने का आरोप लगा है। बजरंग दल कार्यकर्ताओं ने उसे पकड़कर पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
सहारनपुर के देवबंद में एक व्यक्ति को पहचान छिपाकर धार्मिक प्रतीकों के सहारे भीख मांगने के आरोप में राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने पकड़कर पुलिस को सौंप दिया। मामले को लेकर क्षेत्र में चर्चा का माहौल है।
विज्ञापन
स्थानीय लोगों को हुआ शक
बताया गया कि एक व्यक्ति पिछले कई दिनों से नगर के विभिन्न मोहल्लों में जाकर देवी-देवताओं और विशेष रूप से जाहरवीर बाबा के नाम पर लोगों से भीख मांग रहा था। स्थानीय लोगों के अनुसार वह लंबे समय से क्षेत्र में सक्रिय था, जिसके चलते कुछ लोगों को उस पर संदेह हुआ। इसके बाद लोगों ने इसकी सूचना राष्ट्रीय बजरंग दल के कार्यकर्ताओं को दी।
विज्ञापन
आधार कार्ड से हुई पहचान
जिला मंत्री रुद्रा मिश्रा के नेतृत्व में संगठन के कार्यकर्ताओं ने रेलवे स्टेशन के सामने उक्त व्यक्ति को रोक लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से आधार कार्ड मिलने का दावा किया गया, जिसके आधार पर उसकी पहचान मुशीर अहमद निवासी थानाभवन के रूप में बताई गई। कार्यकर्ताओं का आरोप है कि वह अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर भगवा वस्त्र धारण किए हुए था और धार्मिक आस्था का सहारा लेकर भीख मांग रहा था।
पुलिस कर रही मामले की जांच
घटना के बाद कार्यकर्ताओं ने संबंधित व्यक्ति को पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और सभी तथ्यों का सत्यापन किया जाएगा। पुलिस जांच के बाद ही यह स्पष्ट हो सकेगा कि व्यक्ति पर लगाए गए आरोप कितने सही हैं और उसके खिलाफ किसी प्रकार की कानूनी कार्रवाई बनती है या नहीं।