Exclusive News एक्सक्लूसिव खबरें
Free E-Paper फ्री में ई-पेपर पढ़ें
ऐप डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Two police personnel, including a retired Circle Officer (CO), convicted in a gang-rape case

Saharanpur News: सामूहिक दुष्कर्म के मामले रिटायर सीओ समेत दो पुलिसकर्मी दोषी करार

Fri, 06 Nov 2026 01:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Fri, 06 Nov 2026 01:49 AM IST
विज्ञापन
Two police personnel, including a retired Circle Officer (CO), convicted in a gang-rape case
सहारनपुर। थाना देवबंद क्षेत्र निवासी महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म के मामले में फास्ट ट्रैक कोर्ट द्वितीय प्रबोध कुमार वर्मा की अदालत ने रिटायर सीओ समेत दो पुलिसकर्मियों को दोषी करार दिया है। दोषी रिटायर सीओ बृजमोहन यादव और निरीक्षक वेगपाल सिंह को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी। दोषी करार देते ही दोनों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया, जो फिलहाल जमानत पर थे। घटना के समय बृजमोहन यादव के पास देवबंद थाना प्रभारी का चार्ज था और वेगपाल सिंह वहां पर एसएसआई था। अब वेगपाल की तैनाती फिरोजाबाद में है।
विज्ञापन

पीड़ित के अधिवक्ता राजीव तोमर ने बताया कि 29 जुलाई 2015 को देवबंद थाना पुलिस ने पीड़िता के पति को उसके घर से हिरासत में लिया था। इसके बाद एक मामले में गिरफ्तारी दिखाकर चालान कर दिया था। पीड़िता ने अपने पति को छुड़ाने की गुहार लगाई। 6 अगस्त को शाम के समय एक सिपाही घर आया और कहा कि चौकी पर तुम्हें बुलाया है। पीड़िता अपनी सास और ननद के साथ चौकी पर पहुंची। वहां से पुलिसकर्मी उन्हें थाने लेकर गए। इसके बाद सास को थाने में बिठा दिया और पीड़िता और ननद को निरीक्षक बृजमोहन यादव के सरकारी आवास पर ले गए। वहां ननद को कमरे के बाहर बिठा दिया।
विज्ञापन

पीड़िता को अंदर ले जाकर उसके साथ निरीक्षक बृजमोहन यादव, एसएसआई वेगपाल सिंह, चौकी प्रभारी पंकज धामा समेत चार लोगों ने सामूहिक दुष्कर्म किया। शोर सुनकर पीड़िता की ननद अंदर पहुंची तो उस पर आरोपियों ने पिस्टल तानकर जान से मारने की धमकी दी। पीड़िता की तरफ से थाने से लेकर एसएसपी को भी शिकायत की गई, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। इसके पीड़िता हाईकोर्ट पहुंची।
विज्ञापन
विज्ञापन

----
हाईकोर्ट के आदेश पर हुआ था मुकदमा दर्ज
7 नवंबर 2017 को चारों आरोपियों के खिलाफ सामूहिक दुष्कर्म और जान से मारने की धमकी समेत अन्य धाराओं में देवबंद थाने में मामला दर्ज हुआ। मामला सीबीसीआईडी तक पहुंचा। लंबी जांच के बाद सीबीसीआईडी ने भी क्लीन चिट देते हुए आरोपियों को निर्दोष बताया। पीड़ित पक्ष की तरफ से फिर हाईकोर्ट में गुहार लगाई थी। तभी से यह मामला अदालत में विचाराधीन था। करीब 11 साल तीन माह बाद अदालत ने बृजमोहन यादव और वेगपाल सिंह को दोषी करार दिया है। चौकी प्रभारी पंकज धामा की तरफ से हलफनामा दिया गया कि वह मानसिक रूप से अस्वस्थ है। उसकी फाइल अलग चल रही है। जबकि चौथे आरोपी की पहचान नहीं हो सकी। इस दौरान बृजमोहन यादव का सीओ पद पर प्रमोशन हो गया और कुछ साल पहले रिटायरमेंट हो गया। दोनों दोषियों को शुक्रवार को सजा सुनाई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed