फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Male society changed attitude towards women

महिलाओं के प्रति नजरिया बदले पुरुष समाज

Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sun, 18 Oct 2020 11:15 PM IST
विज्ञापन
Male society changed attitude towards women
जनमंच में मिशन शक्ति कार्यक्रम का दीप जलाकर शुभारंभ योग गुरु पद्मश्री भारत भूषण - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। मिशन शक्ति के तहत नगर निगम की ओर से जनमंच प्रेक्षागृह में महिला सशक्तिकरण सम्मेलन में पहुंचे मेहमानों और शहर की सशक्त महिलाओं ने समाज में महिलाओं के उत्थान पर अपनी बात रखी। पुरुष समाज से महिलाओं के प्रति नजरिया बदलने की अपील की।
विज्ञापन

सम्मेलन का शुभारंभ मुख्य अतिथि पद्मश्री भारत भूषण, महापौर संजीव वालिया, नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह और अन्य मेहमानों ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्ज्वलित कर किया। मिशन शक्ति की जिला नोडल आईएएस कंचन वर्मा ने कहा कि महिला के सम्मान, सुरक्षा और स्वाभिमान की रक्षा घर से शुरू होती है। डॉ. कुदसिया अंजुम ने महिलाओं को शिक्षित बनने की अपील की। पद्मश्री भारत भूषण ने कहा यदि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके स्वावलंबन की बात करनी है तो पुरुषों के सम्मेलन आयोजित कर उसमें मूल समस्याओं पर मंथन करना होगा। डॉ. अमिता अग्रवाल ने कहा कि पुरुषों को बड़ी उम्र की महिलाओं को मां और छोटी को बहन के रूप में देखना चाहिए। रीतू दिनकर ने कहा कि महिलाओं को लक्ष्य निर्धारित कर आगे बढ़ना चाहिए। बबीता मलिक और शैली साहनी ने कहा कि महिलाएं अपनी शक्ति पहचाने। डॉ. इंदिरा भार्गव व डॉ. वंदना वर्मा ने महिलाओं को स्वस्थ रहने संबंधी जानकारी दी। नगरायुक्त ज्ञानेंद्र सिंह ने कहा कि महिलाएं अपने आप में सशक्त हैं, उन्हें अपने भीतर गलत बातों के प्रतिकार करने की शक्ति को जागृत करना होगा। महापौर संजीव वालिया ने सभी अतिथियों का आभार जताया। कार्यक्रम में डीपीआरओ अनिता सोनकर, एडीएम एसबी सिंह, सुषमा बजाज, पार्षद ज्योति अग्रवाल, अर्चना, सुरेंद्र धवन,अरुण गांगियान, सत्यशर्मा, लिपिका, अर्श, तबरेज आदि मौजूद रहे। संचालन साहित्यकार डॉ. वीरेंद्र आजम व सपना सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed