{"_id":"62eac02eabaa46176343846d","slug":"make-efforts-to-promote-exports-in-the-district-district-magistrate-saharanpur-news-mrt59971512","type":"story","status":"publish","title_hn":"जनपद में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए करें प्रयास : जिलाधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जनपद में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए करें प्रयास : जिलाधिकारी
विज्ञापन
कलक्ट्रेट सभागार में अधिकारियों की बैठक लेते डीएम अखिलेश सिंह।
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि जनपद में निर्यात को बढ़ावा देने के लिए प्रयास किए जाएं। छोटे निर्यातकों को प्रोत्साहित और प्रशिक्षित करें। उत्पादों में आधुनिक तकनीकी का प्रयोग कर वैश्विक स्तर पर स्थान बनाएं।
बुधवार को कलक्ट्रेट सभागार में जिलाधिकारी अखिलेश सिंह की अध्यक्षता में जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति की बैठक आयोजित की गई। बैठक में जनपद से निर्यात बढ़ाने के लिए जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति के सदस्यों द्वारा विचार-विमर्श कर अपने-अपने सुझाव दिए गए। इन सुझावों के तहत जिलाधिकारी ने निर्देश दिए कि उत्पादों की गुणवत्ता बेहतर बनाने के लिए ट्रेनिंग कैंप आयोजित किए जाएं, जिससे जनपद के उत्पाद राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर अपना स्थान बना सकें। इसके अतिरिक्त छोटे निर्यातकों को बढ़ावा देने के दृष्टिगत उन्हें प्रोत्साहित तथा प्रशिक्षित किया जाए। इसके तहत ही उद्योग बंधुओं द्वारा कच्चा उत्पाद के बैंक बनाने के संबंध में रणनीति बनाई जाए। भारत के 100 जनपदों में सहारनपुर को शामिल करने के लिए सदस्यों द्वारा एक प्रस्ताव बनाकर जिला निर्यात प्रोत्साहन समिति भारत सरकार के वाणिज्य मंत्रालय को भेजे।
उद्योग बंधुओं द्वारा वन विभाग के सेल डिपो बनाए जाने को लेकर जिलाधिकारी द्वारा डीएफओ को इसकी संभावनाएं तलाश करने के निर्देश दिए। बैठक में सीडीओ विजय कुमार, उप महा निदेशक डीजीएफटी रमेश वर्मा, डीएफओ गौतम राय, संयुक्त आयुक्त उद्योग अंजू रानी, उपायुक्त उद्योग सिद्धार्थ यादव, आईआईए चैप्टर चेयरमैन प्रमोद सड़ाना, सीआईएस अध्यक्ष रविंद्र मिगलानी, सीएफसी प्रतिनिधि रामजी सुनेजा आदि रहे।