फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Make cleanliness a habit, make your home and city shine

Saharanpur News: स्वच्छता को आदत बनाएं, घर के साथ-साथ शहर भी चमकाएं

Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 21 Feb 2026 12:44 AM IST
विज्ञापन
Make cleanliness a habit, make your home and city shine
- स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 के तहत जनमंच सभागार में हुई मंडल स्तरीय कार्यशाला
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। स्वच्छ सर्वेक्षण 2025-26 को लेकर जनमंच सभागार में मंडल स्तरीय कार्यशाला हुई। इसमें सभी नगर निकायों के अधिकारियों ने प्रतिभाग किया। वक्ताओं ने स्वच्छता को आदत बनाने तथा अपने घर के साथ ही शहर को सुंदर बनाने पर जोर दिया।

कार्यशाला की शुरुआत महापौर डॉ. अजय कुमार, नगर आयुक्त शिपू गिरि और लखनऊ से आए अधिकारियों से दीप जलाकर किया। महापौर ने अधिकारियों, कर्मचारियों और स्वच्छता मित्रों से कहा कि स्वच्छ सर्वेक्षण केवल रैंकिंग की प्रतिस्पर्धा नहीं, यह हमारे शहर की शाख, नागरिकों की मानसिकता और जिम्मेदारी की परीक्षा है। जब हमारा प्रत्येक वार्ड, प्रत्येक सहयोगी संस्था और प्रत्येक नागरिक इस अभियान को अपना व्यक्तिगत संकल्प मानकर कार्य करेगा, तो निश्चित रूप से सफलता मिलेगी। नगर आयुक्त शिपू गिरि ने कहा कि संकल्प मजबूत हो तो सकारात्मक परिणाम मिलते ही हैं। समय आ गया है कि हमारा शहर भी स्वच्छ सर्वेक्षण में न केवल उत्कृष्ट प्रदर्शन करे, बल्कि पहला स्थान प्राप्त करे। अपर नगर आयुक्त मृत्युंजय ने सफाई कर्मियों और शहर के लोगों से कहा कि आओ हम रोजमर्रा की सफाई को एक उत्सव बनाएं और हर कार्य में उत्कृष्टता जोड़ें। नगर स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. प्रवीन शाह ने स्वच्छ सर्वेक्षण के संबंध में विस्तार से बताया। लखनऊ से आए नोडल एक्सपर्ट विश्वविजय प्रताप सिंह और प्रशिक्षण से जुड़े ऋषभ द्वारा सभी निकायों से आए अधिशासी अधिकारियों और कर्मचारियों को सर्वेक्षण की बारीकियां समझाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed