{"_id":"61423c4a8ebc3eb6fa774743","slug":"majid-left-bsp-and-joined-asp-saharanpur-news-mrt5563929151","type":"story","status":"publish","title_hn":"बसपा को बाय बाय, आसपा में शामिल हुए माजिद","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बसपा को बाय बाय, आसपा में शामिल हुए माजिद
विज्ञापन
- आजाद समाज पार्टी के अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के साथ पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति माजिद अली
- फोटो : SAHARANPUR
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर। बसपा नेता एवं पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष के पति एवं जिला पंचायत सदस्य माजिद अली ने बसपा को अलविदा कह समर्थकों सहित आजाद समाज पार्टी में शामिल हो गए हैं।
माजिद अली इस बार भी बसपा के टिकट पर जिला पंचायत सदस्य बने हैं। बीते कार्यकाल में उनकी पत्नी तस्मीम बानो जिला पंचायत अध्यक्ष थीं। इस बार के जिला पंचायत अध्यक्ष चुनाव के लिए माजिद अली खुद प्रयास कर रहे थे, लेकिन पार्टी ने नवीन खटाना की मां शिमला देवी को प्रत्याशी घोषित कर दिया था। इसके बाद से माजिद अली की पार्टी में अनबन चल रही थी।
उधर, बुधवार को गौतम बुद्धनगर में माजिद अली ने आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद की मौजूदगी में आसपा की सदस्यता ग्रहण कर ली। उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय अध्यक्ष चंद्रशेखर आजाद के नेतृत्व में आजाद समाज पार्टी (कांशीराम) को मजबूत करने में सहयोग देंगे तथा बाबा साहब डॉक्टर भीमराव आंबेडकर और कांशीराम साहब की विचारधारा को आगे बढ़ाएंगे।
विज्ञापन
माजिद अली का कहना है कि बसपा में काफी समय से रहा, लेकिन अब कार्यकर्ताओं की सुनवाई नहीं हो रही। पार्टी हाईकमान तक कार्यकर्ता की आवाज पहुंचने नहीं दी जा रही है। इसी कारण उन्हें यह कदम उठाना पड़ा।
वहीं, आजाद समाज पार्टी के जिला मीडिया प्रभारी टिंकू कपिल ने कहा कि जल्द ही अन्य पार्टियों से भी पूर्व सांसद व पूर्व विधायक आजाद समाज पार्टी में शामिल होंगे।
सदर देहात से चुनाव लड़ने की चर्चा
जिला पंचायत सदस्य माजिद अली के आसपा में शामिल होने के कई सियासी मायने निकाले जा रहे हैं। एक तरफ तो जिला पंचायत अध्यक्ष पद के चुनाव में हुई खींचतान वजह है तो यह भी चर्चा है कि माजिद अली सहारनपुर सदर देहात से विधानसभा चुनाव भी लड़ने की तैयारी कर रहे हैं। हालांकि माजिद अली इससे इनकार करते हैं और कहते हैं कि फिलहाल आसपा में जो भी जिम्मेदारी मिलेगी, उसे बखूबी निभाया जाएगा।