{"_id":"63f0caa15c66d8120b074431","slug":"mahashivratri-today-pagoda-decorated-saharanpur-news-c-14-1-122191-2023-02-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"सहारनपुर: महाशिवरात्रि आज, सजे शिवालय","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सहारनपुर: महाशिवरात्रि आज, सजे शिवालय
Sat, 18 Feb 2023 06:24 PM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 18 Feb 2023 06:24 PM IST
विज्ञापन
महाशिव रात्रि पर सजा भूतेश्वर महादेव मंदिर
सहारनपुर। जिले भर में श्रद्धाभाव से महाशिवरात्रि पर्व शनिवार यानि आज मनाया जाएगा। महाशिवरात्रि की पूर्व संध्या पर शिवालयों को रंग-बिरंगी लाइटों और फूलों से सजाया गया। वहीं, बड़ी संख्या में शिवभक्त डाक कांवड़ लेकर लौट गए।
महानगर में श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर, श्री पातालेश्वर महादेव मंदिर, श्री पाठेश्वर महादेव मंदिर, श्री बागेश्वर महादेव मंदिर, श्री विश्रामपुरी काल भैरव मंदिर, शकलापुरी स्थित प्राचीन महादेव मंदिर, बालाजी धाम, तहसील शिव मंदिर, श्री हरि मंदिर, श्री नारायणपुरी सहित अनेक मंदिरों में श्रद्धालुओं की भीड़ को देखते हुए मंदिर समितियों ने व्यवस्था की है। श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर में बैरिकेडिंग भी लगाई गई है। इसी अन्य मंदिरों में व्यवस्थाओं को पूरा किया गया। ताकि श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत न हो। सुबह चार बजे से ही शिवालयों में श्रद्धालुओं और कांवड़ियों की भीड़ लग जाएगी।
हर-हर महादेव के जयकारों के साथ लौटे डाक कांवड़िये
शुक्रवार को हरिद्वार से गंगाजल लेकर बड़ी संख्या में डाक कांवड़िये अपने-अपने क्षेत्रों में स्थित शिवालयों में पहुंच गए। अंबाला और देहरादून हाईवे पर हर-हर महादेव के जयकारों के साथ डाक कांवड़िये लौटते हुए दिखे, इसके साथ ही वाहनों पर डीजे सिस्टम भी लगाया हुआ था, जिस पर बज रहे भजनों से वातावरण भक्तिमय बना रहा।
विज्ञापन
पुलिस का रहेगा कड़ा पहरा
महाशिवरात्रि पर शिवालयों और मंदिरों में पुलिस की ओर से सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए। मंदिरों में संबंधित थाने की पुलिस के अलावा पीएसी बल भी तैनात रहेगा। इसके साथ ही एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने खुफिया विभाग को भी सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं, जिन शिवालयों में भारी भीड़ होती है, वहां सीसीटीवी से नजर रखी जाएगी। इसके अलावा सादे कपड़ों में भी पुलिसकर्मी तैनात रहेंगे। एसएसपी डाॅ. विपिन ताडा ने बताया कि सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम कर लिए गए हैं। श्रद्धालुओं को किसी तरह की दिक्कत नहीं होने दी जाएगी।