{"_id":"649d68aba1341b34f40d8099","slug":"mahapanchayat-adjourned-due-to-lack-of-consensus-among-organizations-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-5037-2023-06-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: संगठनों में सहमति नहीं बनने पर महापंचायत हुई स्थगित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: संगठनों में सहमति नहीं बनने पर महापंचायत हुई स्थगित
विज्ञापन
-क्षत्रिय महासभा, भारतीय किसान मजदूर संगठन और करणी सेना की थी अलग-अलग राय
संवाद न्यूज एजेंसी
बड़गांव। सम्राट मिहिर भोज प्रकरण में गुर्जर जनप्रतिनिधियों के बहिष्कार वाले बोर्ड लगाने को लेकर हुए विरोध प्रदर्शन में जुटे संगठनों के पदाधिकारियों में मतभेद पैदा हो गया है। क्षत्रिय महासभा और भारतीय किसान मजदूर संगठन के करणी सेना के बैनर तले धरना-प्रदर्शन करने से इंकार किए जाने के बाद महापंचायत स्थगित कर दी गई। महापंचायत स्थगित होने पर प्रशासन ने राहत की सांस ली।
बता दें बुधवार को मिहिरभोज प्रकरण को लेकर करणी सेना के नाम से बड़गांव नानौता क्षेत्र के कई गांवों में गुर्जर नेताओं के बहिष्कार संबंधित बैनर, बोर्ड लगाए गए थे। वहीं झबीरन में बोर्ड लगा रहे कुछ युवकों के साथ पुलिस की धक्का-मुक्की हुई थी। बाद में इन बैनर को हटवा दिया गया था। यहां से दस युवकों को पुलिस ने हिरासत में लेकर उनका शांति भंग की धारा में चालान कर दिया था। इसके बाद भारतीय किसान मजदूर संगठन कार्यकर्ता और फिर करणी सेना सदस्य गुर्जर प्रतिनिधियों के बहिष्कार वाले बैनर लगाकर बड़गांव थाने के सामने अनिश्चित कालीन धरने पर बैठ गए थे। देर शाम जब पकड़े गए युवक जमानत पर छुटकर धरना स्थल पर पहुंचे तो एकबारगी आनन-फानन में बृहस्पतिवार को महापंचायत बुलाने का निर्णय ले लिया गया। इसके कुछ देर बाद ही मंच से धरना समाप्ति की घोषणा करते हुए महापंचायत भी स्थगित कर दी गई।
इस संबंध में भारतीय किसान मजदूर संगठन के जिलाध्यक्ष ठाकुर अजब सिंह का कहना था कि बृहस्पतिवार को समाज की पंचायत नहीं होगी। वैसे भी उनका संगठन करणी सेना के बैनर तले धरने व पंचायत में नहीं बैठेगा। हालांकि उनका कहना था कि वे अपने समाज के साथ हर समय कंधे से कंधा मिलाकर खड़े हैं। वहीं करणी सेना के कान्हा राणा का कहना था कि महापंचायत को देर रात आपसी सहमति नहीं बनने पर स्थगित कर दिया गया।
विज्ञापन
वहीं क्षत्रिय महासभा के जिला उपाध्यक्ष डा़ विक्रम सिंह पुंडीर ने बताया कि उन्होंने गत दिवस धरना-प्रदर्शन के बीच एक समिति बनाकर विरोध प्रदर्शन करने की सलाह दी थी, लेकिन उस पर भी आपसी सहमति नहीं बन पाई थी। इसलिए बृहस्पतिवार को होने वाली महापंचायत स्थगित हुई है।