फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahant Sahajanand Maharaj was in jail for nine days

Ram Mandir: महंत सहजानंद महाराज से अमर उजाला की खास बातचीत, नौ दिन रहे थे जेल में बंद, पढ़ें संघर्ष की कहानी

Wed, 17 Jan 2024 12:27 PM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Wed, 17 Jan 2024 12:27 PM IST
सार

Ram Mandir : अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाली प्राण प्रतिष्ठा को लेकर अमर उजाला की महंत सहजानंद महाराज से खास बातचीत हुई। पढ़िए उन्होंने क्या खास बातें बताईं हैं।

विज्ञापन
Mahant Sahajanand Maharaj was in jail for nine days
महंत सहजानंद महाराज। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

22 जनवरी को अयोध्या में होने वाली भगवान श्रीराम की मूर्ति प्राण प्रतिष्ठा को लेकर हिंदू समाज में भारी उत्साह है। साधु-संत कहते हैं कि लंबे समय के संघर्ष के बाद यह ऐतिहासिक दिन आया है।

विज्ञापन


इस कार्यक्रम को लेकर अखिल भारतीय संघर्ष समिति के राष्ट्रीय अध्यक्ष सिद्धपीठ शाकंभरी पीठाधीश्वर एवं शंकराचार्य आश्रम के प्रभारी भैरवतंत्राचार्य सहजानंद महाराज से अमर उजाला की खास बातचीत हुई। इस दौरान महंत सहजानंद महाराज ने अमर उजाला के हर सवाल का जवाब दिया।

विज्ञापन

सवाल: राम मंदिर आंदोलन में आपकी क्या सहभागिता रही?
जवाब- मेरे गुरु ब्रह्मलीन जगदगुरु शंकराचार्य ज्योतिपीठाधीश्वर स्वामी स्वरूपानंद महाराज राम मंदिर आंदोलन में सक्रिय रहे। उन्होंने आंदोलन में बहुत बड़ा योगदान दिया, जिसे कभी भुलाया नहीं जा सकता है। वह भी नौ दिन चुनार जेल में बंद रहे।

सवाल- क्या आपको राम मंदिर महोत्सव में जाने का निमंत्रण मिला है?
जवाब- हां, मुझे निमंत्रण डाक से मिला है। साथ ही विहिप के वरिष्ठ पदाधिकारियों द्वारा भी उनको मिलकर निमंत्रण दिया गया है, लेकिन वह मां शाकम्भरी देवी की जयंती पर 18 से 25 जनवरी तक व्यस्तता के चलते नहीं जा पाएंगे, लेकिन उनकी पूर्ण आस्था श्री राम मंदिर, अयोध्या एवं राम भक्तों के प्रति है। मेरा सभी से अनुरोध है कि लोग एक बार परिवार सहित अयोध्या जाकर श्री रामलला के दर्शन जरूर करें। वह भी शाकंभरी जयंती के बाद श्रीराम मंदिर के दर्शन करने जरूर जाएंगे।

विज्ञापन

सवाल- 22 जनवरी को होने वाले श्री राम मंदिर महोत्सव को कैसे मनाएंगे?
जवाब- हम श्री राम मंदिर महोत्सव को उस दिन रामरक्षा यज्ञ, अखंड रामायण का पाठ कर महोत्सव को हर्षोल्लास से मनाएंगे।

सवाल- आप अयोध्या कितनी बार गए हैं?
जवाब- मैं अयोध्या कई बार जा चुका हूं। छह माह पूर्व भी अयोध्या गया था। वहां पर मुझे काफी सम्मान मिला।

यह भी पढ़ें: UP: बसपा सुप्रीमो मायावती के एलान से बढ़ी बेचैनी, सियासी गलियारों में चर्चा तेज, यहां बदल गए राजनीतिक समीकरण

सवाल- अमर उजाला के माध्यम से आप क्या संदेश देना चाहेंगे?
जवाब- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की सरकार के नेतृत्व देश व प्रदेश एक नए स्वर्णिम युग की ओर जा रहा है। समस्त वातावरण राममय हो गया है। श्री राम मंदिर महोत्सव को सभी लोग धूमधाम से मनाते हुए अपने घरों में दीप जलाएं।

यह भी पढ़ें: UP: रिश्वत लेते रंगेहाथ पकड़ा गया दरोगा, चार्जशीट में धाराओं को कम करने के नाम पर मांगे थे 50 हजार रुपये

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed