फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahant Baldev Nath sitting on fast unto death

आमरण अनशन पर बैठे महंत बलदेव नाथ

Sat, 04 Jul 2020 10:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 04 Jul 2020 10:30 PM IST
विज्ञापन
Mahant Baldev Nath sitting on fast unto death
महंत बलदेव नाथ के आमरण अनशन पर बैठने के मामले में हिंदू संगठनों के लोगों से जानकारी लेते पुलिस - फोटो : SAHARANPUR
देवबंद (सहारनपुर)। रेलवे रोड पुलिस चौकी स्थित शिव मंदिर का गेट हटवाने के मामले ने तूल पकड़ लिया है। शनिवार से महंत बलदेव नाथ ने देवी कुंड रोड स्थित महादेव मंदिर में आमरण अनशन शुरू कर दिया है।
विज्ञापन

रेलवे रोड पुलिस चौकी में स्थित मंदिर का गेट बंद कराए जाने के बाद से हिंदू संगठनों का गुस्सा शांत होने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को प्रशासन व भाजपा के जनप्रतिनिधि की कार्यशैली से नाराज महंत बलदेव नाथ देवी कुंड रोड स्थित 11 मुखी महादेव मंदिर में आमरण अनशन पर बैठ गए। उनका आरोप है कि नगर पालिका द्वारा जबरन मंदिर का गेट हटाया गया है। उन्होंने कहा कि जब तक मंदिर का गेट मुख्य मार्ग की ओर नहीं खोला जाता, तब तक अनशन जारी रहेगा। वहीं आमरण अनशन को समर्थन देने पहुंचे हिंदू जागरण मंच के प्रांत सुरक्षा प्रमुख ठाकुर सुरेंद्र पाल सिंह ने आरोप लगाया कि भाजपा नेता मंदिर का गेट खुलवाने के बजाय आपसी राजनीति में उलझ गए हैं। भाजपा नेता चौधरी वीरेंद्र सिंह गुर्जर ने कहा अगर मंदिर का गेट प्रशासन द्वारा जल्द ही नहीं लगाया गया तो महापंचायत की जाएगी। महंत बलदेव नाथ के आमरण अनशन पर बैठ जाने की सूचना पर स्थानीय प्रशासन में हड़कंप मचा है। सोमवार से श्रवण मास शुरू हो रहा है तो प्रकरण को लेकर हिंदू संगठनों व भाजपा के एक धड़े की नाराजगी भी प्रशासन को झेलनी पड़ सकती है।

देवबंद में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे महेंद्र बलदेव नाथ औघड़ वीर

देवबंद में अनिश्चितकालीन भूख हड़ताल पर बैठे महेंद्र बलदेव नाथ औघड़ वीर- फोटो : SAHARANPUR

देवी कुंड रोड स्थित 11 मुखी महादेव मंदिर परिसर में आमरण अनशन पर बैठे महंत बलदेव नाथ

देवी कुंड रोड स्थित 11 मुखी महादेव मंदिर परिसर में आमरण अनशन पर बैठे महंत बलदेव नाथ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed