फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahamandaleshwar Yati Narasimhanand Giri will hold a religious parliament in Deoband.

Saharanpur News: महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी देवबंद में करेंगे धर्म संसद

Thu, 30 Oct 2025 10:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 30 Oct 2025 10:48 PM IST
विज्ञापन
Mahamandaleshwar Yati Narasimhanand Giri will hold a religious parliament in Deoband.
देवबंद। डासना मंदिर के महामंडलेश्वर यति नरसिंहानंद गिरी ने कहा कि इस्लामिक जिहाद और तालिबान को लेकर फरवरी के पहले सप्ताह में देवबंद में दो दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने हिंदू समाज से एकजुट और जागरुक होने का आह्वान भी किया।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को देवीकुंड स्थित महाकालेश्वर ज्ञान मंदिर में ब्रह्मलीन स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज की समाधि पर पहुंचे यदि नरसिंहानंद गिरी ने धर्म संसद का संकल्प लिया। उन्होंने बताया कि अपने गुरु स्वामी ब्रह्मानंद सरस्वती महाराज के आदेश पर कठोर जनसंख्या नियंत्रण कानून बनवाने और इस्लामिक जिहाद पर सरकार से श्वेत पत्र मांगने के मुद्दे पर यहीं आश्रम में जीवन की पहली धर्म संसद का आयोजन किया था।
विज्ञापन

इसके लिए जेल भी जाना पड़ा था। यति नरसिंहानंद इस्लामिक जिहाद और तालिबान को लेकर आगामी वर्ष फरवरी के पहले सप्ताह में दो दिवसीय धर्म संसद का आयोजन किया जाएगा। यह धर्म संसद दारुल उलूम और तालिबान के बढ़ते हुए प्रभाव का संपूर्ण मानवता और हिंदू समाज पर होने वाले प्रभाव पर चिंतन करेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस्लामिक गुलामी आने पर हमारा भविष्य कैसा होगा और इस्लामिक भारत का संपूर्ण विश्व और मानवता पर क्या प्रभाव पड़ेगा इस पर भी धर्म संसद में चिंतन किया जाएगा। कहा कि धर्म संसद से पूर्व नौ दिवसीय बगलामुखी महायज्ञ का आयोजन भी किया जाएगा। इस मौके पर अभिषेक त्यागी, सचिन, गुरदीप, आकाश पुंडीर, मनीष त्यागी, सुमित सैनी, राजीव धीमान, वसु राणा, नीशु चौधरी, मनोज त्यागी, प्रदीप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed