फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mahabali went on illegal construction

अवैध निर्माण पर चला महाबली

Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 05 Mar 2017 12:16 AM IST
विज्ञापन
Mahabali went on illegal construction
निर्माण तोड़ता महाबली। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में अवैध निर्माण के खिलाफ विकास प्राधिकरण की कार्रवाई  शनिवार को भी जारी रही। प्राधिकरण के महाबली ने घंटाघर स्थित शुभम प्लाजा के अवैध निर्माण के एक हिस्से को गिराया। 
विज्ञापन


 इस पर व्यवसायिक बहुमंजिली इमारत के मालिक ने स्वयं ही अवैध निर्माण को गिराने का आश्वासन दिया। प्राधिकरण की टीम ने चेतावनी दी कि  यदि तीन दिन में अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा तो फिर जेसीबी का इस्तेमाल किया जाएगा।
विज्ञापन


शनिवार को विकास प्राधिकरण की टीम घंटाघर स्थित निर्माणाधीन शुभम प्लाजा के अवैध निर्माण को गिराने पहुंची। जेसीबी ने जैसे ही अवैध निर्माण के तौर पर बनाए गए छज्जे को गिराना शुरू किया तो भवन स्वामियों में हड़कंप मच गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


 उन्होंने स्वयं ही अवैध निर्माण को कटर की सहायता से तोड़ने का भरोसा दिया। विकास प्राधिकरण के सचिव सत्यप्रकाश शर्मा ने बताया कि इस व्यवसायिक बहुमंजिली इमारत का नक्शा वर्ष 2016 में स्वीकृत कराया गया था।

लेकिन कुछ निर्माण मानचित्र के आधार पर नहीं हुआ है। अवैध निर्माण को गिराने को लेकर इसके मालिक अमित चावला को कई बार नोटिस दिए गए हैं। इसके बावजूद भी उन्होंने अवैध निर्माण को नहीं तोड़ा।


भवन स्वामी अवैध निर्माण को भी कंपाउंड कराना चाहता है। लेकिन इस अवैध निर्माण  को कंपाउंड करना संभव नहीं है।  शनिवार को प्राधिकरण की टीम अवैध निर्माण को गिराने के लिए पहुंची थी, लेकिन भवन स्वामी ने इसे तीन दिन में स्वयं ही ध्वस्त करने का आश्वासन दिया है। ऐसा नहीं होने पर दोबारा जेसीबी की सहायता से अवैध निर्माण को ध्वस्त कर  दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed