फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Made the sangat happy with Guruvani recitation

गुरुवाणी पाठ से संगत को किया निहाल

Tue, 08 Nov 2022 11:49 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 11:49 PM IST
विज्ञापन
Made the sangat happy with Guruvani recitation
नुमाईशकैंप स्थित पंजाबी गुरूद्घारा से निकाला नगर कीर्तन में अखाड़ा खेलते सिक्ख - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। श्री गुरु नानक देव का प्रकाश पर्व श्रद्धाभाव से मनाया गया। कीर्तन दरबार में रागी जत्थों ने गुरुवाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। इसके साथ ही लंगर का भी आयोजन किया गया। केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुद्वारे में पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

गुरुद्वारा श्री गुरु सिंह सभा की ओर से गांधी पार्क मैदान में कीर्तन दरबार का आयोजन किया गया। इससे पूर्व गुरुद्वारा साहिब के दीवान हाल में प्रभातफेरी का स्वागत किया गया। कीर्तन दरबार में अमृतसर से आए सरदार रणधीर सिंह हजूरी, सरदार ज्ञानी दविंद्र सिंह, हेड ग्रंथी सरदार वीर सिंह, कथा वाचक कुलदीप सिंह, नरेंद्र सिंह, जितेंद्र सिंह ने गुरुवाणी पाठ से संगत को निहाल कर दिया। दरबार के समापन पर श्री गुरु सिंह सभा के प्रधान सरदार बलबीर सिंह ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इसके साथ ही लंगर का आयोजन किया गया। इससे पूर्व सुबह के समय केंद्रीय रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने गुरुद्वारे पहुंचकर मत्था टेका और आशीर्वाद लिया।
विज्ञापन

इस दौरान दलजीत सिंह कोचर, गुरविंद्र सिंह कालड़ा, सुजबीर सिंह, रनजीव सिंह, आईपी सिंह, प्रीतपाल सिंह जुनेजा, आरपी सिंह, अरविंद्र पाल सिंह चावला, डॉ. स्वर्णजीत सिंह, परविंद्रपाल सिंह सोनी, सुरेंद्र पाल सिंह, बाबा हरमोहन सिंह, हरेंद्र सिंह चड्ढा, सतिंदर सिंह, तरनजीत सिंह, प्रभजोत सिंह, छवप्रीत सिंह, जसविंद्र सिंह बग्गा, जसवंत सिंह, अमरजीत सिंह, राजपाल सिंघ, परमिंदर सिंह कोहली, पुनीत सिंह धीर मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसएसपी ने मत्था टेककर लंगर में खाया प्रसाद
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने भी कीर्तन दरबार में पहुंचकर मत्था टेका। इसके साथ ही उन्होंने सभी को गुरु नानक देव के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं दी। इसके पश्चात एसएसपी ने श्री गुरु सिंह सभा के पदाधिकारियों के साथ लंगर में प्रसाद ग्रहण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed