फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Mad dog kills 40 animals of forest Gujjars

पागल कुत्ते ने वन गुर्जरों के 40 पशुओं को काटा

Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Feb 2020 11:45 PM IST
विज्ञापन
Mad dog kills 40 animals of forest Gujjars
बेहट (सहारनपुर)। शिवालिक वन प्रभाग की बादशाही बाग वन रेंज क्षेत्र में एक पागल कुत्ते ने वन गुर्जरों के 40 मवेशियों को काटकर जख्मी कर दिया। इससे मवेशियों में रैबीज के संक्रमण की संभावना बढ़ गई है। पीड़ित वन गुर्जर एंटी रैबीज वैक्सीन के लिए साढ़ौली कदीम गए, लेकिन उन्हें इंजेक्शन उपलब्ध नहीं हो सके। उन्होंने कहा बाजार से वह इतने मंहगे इंजेक्शन खरीदने में सक्षम नहीं हैं। उन्होंने डीएम से हस्तक्षेप कर अस्पताल में दवा उपलब्ध कराने की मांग की।
विज्ञापन

बादशाही बाग वन रेंज की चपड़ी खोल बरसाती नदी किनारे रहने वाले वन गुर्जर परिवारों के मवेशियों को कहीं से आए पागल कुत्ते ने काटकर जख्मी किया। यह कुत्ता रैबीज के संक्रमण से पीड़ित है। इस कुत्ते ने वन गुर्जर अमीर हमजा की 8 भैंस, 3 गाय व 2 घोड़ों, सेमलुक की छह भैंस, पांच गाय और नौ घोड़े, गुलाम रसूल, युसूफ व गनी की करीब 40 भैंस, गाय व घोड़ों को काटकर जख्मी किया, इससे इन मवेशियों में रैबीज के संक्रमण की संभावना बढ़ गई है।
विज्ञापन

पीड़ित वन गुर्जर साढ़ौली कदीम स्थित सरकारी पशु चिकित्सालय पहुंचे। उनका कहना है, कि उन्हें अपने मवेशियों के लिए चिकित्सालय से एंटी रैबीज वैक्सीन के इंजेक्शन नहीं मिल पाए। इंजेक्शन की कीमत अधिक होने के कारण वह बाजार से यह वैक्सीन खरीदने में समर्थ नहीं है। उधर, साढ़ौली कदीम पशु चिकित्सालय के डॉ. डीआर वर्मा ने कहा अस्पताल में एंटी रैबीज वैक्सीन उपलब्ध नहीं है। उन्होंने वन गुर्जरों को वैक्सीन लगाने का तरीका बता दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed