फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Maa Shakumbhari University has established 14 examination centers in the division.

Saharanpur News: मां शाकुंभरी विश्वविद्यालय ने परीक्षा के लिए मंडल में 14 केंद्र बनाए

Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 21 Mar 2026 01:04 AM IST
विज्ञापन
Maa Shakumbhari University has established 14 examination centers in the division.
सहारनपुर। वार्षिक प्रणाली पर आधारित पाठ्यक्रमों की सत्र 2025-26 की परीक्षाओं के लिए तीनों जनपदों में कुल 14 केंद्र निर्धारित किए गए हैं, जिनकी सूची विश्वविद्यालय की वेबसाइट msuniversity.ac.in पर उपलब्ध है।
विज्ञापन

विश्वविद्यालय के परीक्षा नियंत्रक डॉ. राजीव कुमार ने बताया कि वार्षिक प्रणाली पर आधारित बीएससी-बायो टेक्नोलॉजी, बीएससी-माइक्रोबायोलॉजी, बीएससी-फिजिकल एजुकेशन हेल्थ एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स, बीएड, बीए-बीएड, बीएससी-बीएड, बीएलएड, बीपीएड पाठ्यक्रमों की मेन, बैक और एक्स परीक्षाएं जल्द होंगी। उनके लिए केंद्र निर्धारित कर दिए गए हैं। सहारनपुर जनपद में सात, मुजफ्फरनगर में पांच और शामली में दो केंद्र बनाए गए हैं।
विज्ञापन

सभी महाविद्यालयों और संस्थानों से कहा गया है कि वह अपने विद्यार्थियों को केंद्रों की सूचना दे दें, जिससे कि कोई विद्यार्थी परीक्षा से वंचित न होने पाए। सभी केंद्रों को सीसीटीवी कैमरे और वाॅयस रिकॉर्डर दुरुस्त करा लेने को कहा गया है, जिससे परीक्षा की निगरानी हो सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

-- परीक्षा केंद्र बनाए गए महाविद्यालय
-गोचर महाविद्यालय, रामपुर मनिहारान, सहारनपुर।
-जेवी जैन कॉलेज, सहारनपुर।
-महाराज सिंह कॉलेज, सहारनपुर।
-मुन्नालाल एंड जयनारायण खेमका गर्ल्स कॉलेज, सहारनपुर।
-राजकीय महाविद्यालय, देवबंद, सहारनपुर।
-राजकीय महिला महाविद्यालय, कोटा, सहारनपुर।
-लाल किशनचंद राजकीय महाविद्यालय, गंगोह, सहारनपुर।
-आरके पीजी कॉलेज, शामली।
-वीवी कॉलेज, शामली।
-सीसीआरडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर।
-डीएवी कॉलेज, मुजफ्फरनगर।
-जैन कन्या पाठशाला डिग्री कॉलेज, मुजफ्फरनगर।
-एसडी कॉलेज, मुजफ्फरनगर।
-डी केके जैन पीजी कॉलेज, खतौली, मुजफ्फरनगर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed