फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Luggage of a woman passenger and a TTE stolen from different trains

Saharanpur News: अलग-अलग ट्रेनों से महिला यात्री व टीटीई का सामान चोरी

Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 28 Mar 2026 01:30 AM IST
विज्ञापन
Luggage of a woman passenger and a TTE stolen from different trains
सहारनपुर। ट्रेनों में चोरी की दो अलग-अलग घटनाएं हुई। एक ट्रेन से महिला यात्री का बैग चोरी हुई, वहीं दूसरी ट्रेन में ड्यूटी पर तैनात टीटीई का बैग पार कर दिया।
विज्ञापन

पंजाब के कपूरथला जिले में मोहब्बत नगर निवासी राहुल अग्रवाल ने बताया कि अपनी पत्नी के साथ जालंधर एक्सप्रेस से हरिद्वार जा रहे थे। ट्रेन के सहारनपुर स्टेशन के पास पहुंचने पर अज्ञात चोर उनकी पत्नी का बैग लेकर भाग गया। बैग में करीब दो हजार रुपये नकद, स्मार्ट वॉच और जरूरी दस्तावेज रखे थे। दूसरी घटना में बागपत जिले के सुन्हेडा गांव निवासी एवं रेलवे में टीटीई पद पर तैनात रमन कौशिक का बैग चोरी हुआ।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि 23 मार्च को जम्मूतवी से सहारनपुर तक ड्यूटी पर थे। ट्रेन रवाना होने के बाद उन्होंने अपना बैग चेन से बांध दिया था। लुधियाना स्टेशन तक बैग सुरक्षित था, लेकिन खन्ना स्टेशन पहुंचने पर बैग गायब मिला। बैग में उनकी वर्दी, मोबाइल चार्जर और टैब से संबंधित सामान रखा था। दोनों मामलों में जीआरपी ने प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed