फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lucknow-Chandigarh Express will be canceled for three days

Saharanpur News: तीन दिन निरस्त रहेगी लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस

Sat, 16 Mar 2024 12:49 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर Updated Sat, 16 Mar 2024 12:49 AM IST
विज्ञापन
Lucknow-Chandigarh Express will be canceled for three days
सहारनपुर। आलमबाग-शाहजहांपुर सेक्शन में नॉन इंटरलॉकिंग का काम होगा। इसके लिए रेलवे ने अलग-अलग तारीखों में ब्लॉक लिया है। इसके चलते सहारनपुर से होकर गुजरने वाली लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस तीन दिन निरस्त रहेगी, जबकि अमरनाथ एक्सप्रेस सहित चार ट्रेनें लेट पहुंचेगी। ऐसे में यात्रियों की परेशानी बढ़ेगी।
विज्ञापन


ब्लॉक दो चरणों में रहेगा। पहला चरण 15 से 21 मार्च तक और दूसरा चरण का ब्लॉक 22 से 24 मार्च तक रहेगा। इसके कारण ट्रेन नंबर 15012 चंडीगढ़-लखनऊ एक्सप्रेस 21 से 23 मार्च तक निरस्त रहेगी, जबकि 15011 लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस 20 से 22 मार्च तक नहीं चलेगी। इसी तरह 12332 जम्मूतवी-हावड़ा एक्सप्रेस 21 मार्च को जम्मूतवी से 65 मिनट की देरी से रवाना होगी। 15654 जम्मूतवी-गुवाहाटी अमरनाथ एक्सप्रेस 22 मार्च को जम्मूतवी से 65 मिनट लेट चलेगी। 12588 जम्मूतवी-गोरखपुर एक्सप्रेस 23 मार्च को जम्मूतवी से 65 मिनट और 13152 जम्मूतवी-कोलकाता एक्सप्रेस 21 से 23 मार्च को एक घंटे जम्मूतवी से चलाया जाएगा। ट्रेनों के निरस्त और लेट चलने से यात्रियों को परेशानी बढ़ेगी। क्योंकि लखनऊ-चंडीगढ़ एक्सप्रेस में काफी यात्री सहारनपुर से जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed