फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Love marriage ends in tragedy, pregnant sister-in-law murdered

Saharanpur News: प्रेम विवाह का दर्दनाक अंत, गर्भवती भाभी की हत्या

Mon, 11 May 2026 01:34 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Mon, 11 May 2026 01:34 AM IST
विज्ञापन
Love marriage ends in tragedy, pregnant sister-in-law murdered
नानौता के नाइयों वाली गली में भाभी की हत्या के बाद फावड़ा लिए हत्यारोपी देवर।
- आरोपी शव के पास लेकर खड़ा रहा फावड़ा, शरीर पर मिले जाले के निशान, काफी देर तक किसी को नहीं नहीं दिया अंदर घुसने
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
नानौता (सहारनपुर)। शहर की नाइयों वाली गली में रविवार रात देवर आमिर ने अपनी भाभी सना नाज (23) की हत्या कर दी। मृतका के गले पर धारदार हथियार के निशान मिले हैं। इसके अलावा शरीर जगह-जगह से जला हुआ है। हत्याकांड के बाद आरोपी काफी देर तक शव के पास फावड़ा लेकर खड़ा रहा, जिसने पुलिस और भीड़ को अंदर नहीं आने दिया। किसी तरह आरोपी को पकड़ा गया। इस दौरान आरोपी को कब्जे में करने के दौरान पूर्व चेयरमैन के भाई भी फावड़ा लगने से चोटिल हो गए।
बताया जा रहा है कि नाई बिरादरी की सना नाज ने कुछ माह पहले राजपूत बिरादारी के पड़ोसी युवक सलमान राव से प्रेम विवाह किया था। विवाह के बाद से ही परिवार में तनाव की स्थिति बनी हुई थी। रविवार शाम सना घर में अकेली थी, जबकि उसका पति सलमान किसी काम से बाहर गया हुआ था। इसी दौरान देवर आमिर से उसका विवाद हो गया। देखते ही देखते विवाद इतना बढ़ा कि आमिर ने घर में रखा फावड़ा उठाकर सना पर वार कर दिए। जिससे सना की मौत हो गई। आरोपी वारदात के बाद हाथ में फावड़ा लेकर घर के अंदर शव के पास ही खड़ा रहा और किसी को भी पास आने नहीं दे रहा था। वह लगातार मारने की धमकी देता रहा, जिससे इलाके में दहशत फैल गई।
विज्ञापन

सूचना पर पहुंची पुलिस भी कुछ देर तक आरोपी के आक्रामक रवैये के चलते अंदर नहीं जा सकी। इसी बीच पूर्व चेयरमैन अफजाल खान के भाई निसार खान ने साहस दिखाते हुए घर में घुसकर आरोपी को पकड़ लिया। इस दौरान निसार खान के हाथ में भी फावड़ा लगने से मामूली चोट आई। पुलिस ने आरोपी आमिर और मृतका के पति सलमान को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। आरोपी आमिर चंडीगढ़ में फल बेचने का काम करता है। पुलिस प्रेम विवाह, पारिवारिक विवाद और अन्य पहलुओं को ध्यान में रखते हुए हत्या के कारणों की जांच कर रही है। बताया जा रहा है कि सना चार से पांच माह की गर्भवती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
-- वर्जन
मृतका के पति और उसके देवर को हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। हत्या फावड़े से काटकर की गई या फिर जलाकर। दोनों बिंदुओं पर जांच की जा रही है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। मायके पक्ष की तरफ से तहरीर मिलने के बाद प्राथमिकी दर्ज कर ली जाएगी। - अशोक सिसौदिया, सीओ गंगोह
---------
शव के पास फावड़ा लेकर खड़ा रहा आरोपी, पुलिस नहीं जुटा पाई हिम्मत

- गर्भवती महिला की हत्या के एक घंटे तक चलता रहा हाईवोल्टेज ड्रामा
संवाद न्यूज एजेंसी

नानौता। कस्बे की नाइयों वाली गली में गर्भवती महिला की हत्या के बाद आरोपी युवक हाथ में एक घंटे तक फावड़ा लेकर शव के पास खड़ा रहा, लेकिन पुलिस उसके पास जाने की हिम्मत तक नहीं जुटा पाई।

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, लोग लगातार आरोपी को समझाने का प्रयास करते रहे, लेकिन वह हाथ में फावड़ा लिए आक्रामक होकर शव के पास खड़ा रहा। माहौल इतना भयावह था कि आसपास के लोग दूर ही खड़े रहे। काफी जद्दोजहद के बाद पूर्व चेयरमैन के भाई ने हिम्मत दिखाते हुए आरोपी को पकड़ा। इसके बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया।
बताया जा रहा है कि आरोपी शुरू से ही परिवार में हुए प्रेम विवाह का विरोध करता था। शादी के बाद से वह इस रिश्ते को लेकर नाराज चल रहा था। हालांकि, बड़ा सवाल यह उठ रहा है कि यदि उसकी नाराजगी अपने भाई से थी तो उसने हमला अपनी गर्भवती भाभी पर क्यों किया। इसी सवाल को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं हो रही हैं। घटना के बाद से दहशत और गुस्से का माहौल है।

-- गले पर कट के निशान, जला हुआ है पेट
मृतका की मां का आरोप है कि सना के गले पर कट के निशान हैं और पेट का कुछ हिस्सा जला हुआ है। पिता आशिक का आरोप है कि सना की हत्या में सभी ससुराल वाले शामिल हैं। हत्या के बाद सास और ननद पहले ही प्लानिंग के तहत कहीं चली गईं थीं और पति भी साजिश के तहत ही थाने पहुंचा है। वह अपने भाई को मोहरा बना कर पूरे परिवार को बचाने की कोशिश कर रहा है।

-- घर भागकर थाने पहुंच की थी शादी
सना और सलमान के घर आमने सामने हैं। दोनों के बीच कई सालों से प्रेम प्रसंग चल रहा था। करीब सात माह पहले दोनों घर से भाग कर थाने पहुंचे थे। उन्होंने पुलिस ने विवाह कराने और सुरक्षा देने की मांग की थी। इसके बाद पुलिस ने दोनों के परिजनों को बुलाया था। कस्बे के जिम्मेदार लोगों की मौजूदगी में सना को सलमान के साथ भेज दिया गया था। तभी से सना का अपने मायके आना जाना बंद था। रविवार को हत्याकांड का पता चलने के बाद सना के परिजन पुलिस के आने के बाद उसके घर पहुंचे।

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed