फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Shri Ram's coronation

भगवान श्रीराम का हुआ राजतिलक

Fri, 07 Oct 2022 11:12 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Oct 2022 11:12 PM IST
विज्ञापन
Lord Shri Ram's coronation
रामलीला भवन में रामजी का राज तिलक करते प्राचीन रामलीला कमेटी के पदाधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ रामलीला मंचन का समापन हो गया। इसके साथ ही कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए गए।
विज्ञापन

महानगर में एक पखवाडे़ से चल रहे श्रीरामलीला महोत्सव भगवान श्रीराम के राजतिलक के साथ संपन्न हो गए। प्राचीन श्री रामलीला कमेटी द्वारा रामलीला भवन से प्रभु श्रीराम का राजतिलक किया गया। इसके साथ ही कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान प्रधान विनय जिंदल, माई दयाल सिंह मित्तल, मनुज तायल, राजा जैन, आलोक अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, हितेश गर्ग, अमित सिंघल, सचिन गोयल, लक्ष्य कंबोज, राजा जैन, विश्वनाथ गोयल, संजय कर्णवाल, नीरज गर्ग, अमित गर्ग, विभोर जिंदल, वरुण गुप्ता मौजूद रहे।
भारतीय कला संगम श्री रामलीला सभा रेलवे टी-2 कॉलोनी में राज्यभिषेक हुआ। इसके साथ ही कलाकारों को पुरस्कार वितरित किए गए। इस दौरान अध्यक्ष जसबीर मोघा, वरिष्ठ निर्देशक बब्बर जंग गुरुंग, दशहरा प्रबंधक अनिरुद्ध गुरुंग, महामंत्री मोहम्मद फारूख, संचालक सुरेंद्र मोघा, नितिन वालिया, प्रमोद धीमान, विमल मेहता मौजूद रहे।
विज्ञापन

श्री राधा-कृष्ण मंदिर क्लब गांधी पार्क में भी राज्याभिषेक किया गया। इस दौरान अध्यक्ष जोगेंद्र कुमार, महामंत्री गुरदीप सिंह, विक्रांत सैनी, लवनीष पूरी, गगन भाटिया, विपिन सलूजा, आशु सागर मौजूद रहे। श्री कृष्ण राम नाटक क्लब जुबली पार्क द्वारा राज्याभिषेक की लीला संपन्न की गई। इस दौरान महेंद्र तनेजा, महेंद्र सचदेवा, विवेक मनोचा, रम्मी धवन, अजय कालड़ा, हरीश, प्रवेश धवन, प्रवीण तनेजा, नीरज कामरा मौजूद रहे।

जुबली पार्क रामलीला में राजतिलक करते कमेटी के पदाधिकारी

जुबली पार्क रामलीला में राजतिलक करते कमेटी के पदाधिकारी- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed