फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Rama's grand wedding procession

भगवान श्रीराम की भव्य बारात निकाली

Sat, 16 Apr 2016 01:09 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sat, 16 Apr 2016 01:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Rama's grand wedding procession
रामनवमी पर रामलीला भवन से निकाली गई शोभायात्रा में शामिल झांकी। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
श्री रामनवमी महोत्सव समिति के तत्वावधान में प्रभु श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इसमें श्रद्घालुओं ने बढ़चढ़ कर हिस्सेदारी की।
विज्ञापन

श्रीरामलीला भवन में सर्वप्रथम श्रीगणेश मंत्रोच्चारण और पूजा अर्चना की गई। कमेटी के प्रधान प्रमेंद्र बंसल, संचालक प्रवीण ग्रोवर, महामंत्री  राजकुमार नरुला, कोषाध्यक्ष विनोद कपूर, प्रभु श्रीराम के सारथी अखिलेश मित्तल, रामलीला के पदाधिकारी विनय जिंदल, माईदयाल मित्तल, मानसिंह जैन ने श्रद्घा भाव से गणेश भगवान की आरती उतारी।

सांसद राघव लखनपाल शर्मा, विधायक  राजीव गुंबर, जयनाथ शर्मा, कृष्णलाल  ठक्कर, विवेक मनोचा, लाजकृष्ण गांधी, कृष्णलाल अरोडा, दिनेश सेठी, राजकुमार  मक्कड़, रवि जुनेजा, वासुदेव शर्मा निर्मोही, अतुल जोशी, महेश नारंग,  यशपाल मैनी, सुरेंद्र शर्मा, गोपाल मोहन शर्मा, रमेश बिंद्रा, भगत सिंह  भाटिया, चंद्रमोहन अरोडा, गोपाल काली, चंद्रमोहन अरोडा, प्रवेश धवन,  बलदेवराज धवन, विवेक दुआ, मुरली खन्ना आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


भगत सिंह चौक पर वाल्मीकि समाज एवं भारत कल्याण परिषद द्वारा भव्य स्वागत किया गया। मोरगंज के प्रधान दिनेश जैन ने साथियों के साथ शोभायात्रा का  स्वागत किया। प्रभु श्रीराम के रथ के सारथी अखिलेश मित्तल रहे। संभाल परिवार से सुपनीत सिंह, प्रवीण आहुजा, अमित मक्कड़, तेजस्वी नागपाल ने स्वागत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मोरगंज में स्वागत करने वालों में शैलेंद्र भूषण गुप्ता, महेश भोला, राजकुमार अरोड़ा, मनोज ठाकुर,  विजय जैन, पंजाबी युवा संगठन  के अध्यक्ष योगेश दुआ, मदन लांबा, राकेश एवं चौक फव्वारा पर ब्रित चावला, जामा मस्जिद पर मौलवी फरीद, सरफराज खां, हिंदू मुस्लिम एकता मंच के सगीर अहमद, खलीफा गुफरान, आरिफ खां, प्रवीण ग्रोवर, प्रमेंद्र बंसल, राजकुमार नरुला आदि ने स्वागत  किया।

कक्कड़गंज व्यापार एसोसिएशन, सराफा बाजार और हलवाई हट्टा की ओर से भी स्वागत किया गया। 

मधाम से मनाया भगवान श्रीराम का जन्म उत्सव ः सहारनपुर। प्राचीन सनातन धर्म मंदिर सुभाष नगर में श्रीराम जन्म उत्सव धूमधाम से मनाया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी संख्या में हिस्सेदारी कर धर्म लाभ उठाया।   

मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में पंडित नारायण शास्त्री ने विधि विधान से यज्ञ कराया। तत्पश्चात पूजा अर्चना करते हुए संचित गुलाटी ने ध्वजारोहण किया। पंडित ईश्वर देव ने विचार रखे। 12 बजे ही मंदिर के बाहर आतिशबाजी हुई।


श्रीराम का जन्म होते ही जय श्रीराम का जयघोष हुए। पंडित आत्माराम ने विचार रखे। शालिनी चावला और किरण खुराना ने भजन सुनाकर वातावरण भक्तिमय कर दिया।

इस अवसर पर प्रधान राणा सिंधु, ओमप्रकाश चानना, धर्मपाल खुराना, त्रिलोकनाथ पुरी, श्याम मैनी, रवि बख्शी, राजेश मेहता, शीतल चावला, आशु सिंधु, शिव आहुजा, किशोर पाराशर, हेमंत अरोड़ा, यशपाल, रमन चावला, मुकेश दत्ता, दीपक खन्ना, सुनील आहुजा, अनिल गुलाटी, शिव आनंद, हार्दिक आहुजा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed