फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Parshuram Jayanti celebrated with reverence

श्रद्धा भाव से मनाई भगवान परशुराम जयंती

Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 04 May 2022 12:09 AM IST
विज्ञापन
Lord Parshuram Jayanti celebrated with reverence
मल्हीपुर स्थित महादेव मन्दिर में अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव मनाते परशुराम सामाजिक स? - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में भगवान श्री परशुराम की जयंती श्रद्धा भाव से मनाई गई। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर भगवान श्री परशुराम को याद गया। इसके साथ ही उनके बताए रास्तों पर चलने का संकल्प लिया।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित महाशक्ति पीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में श्री रामकृष्ण विवेकानंद संस्थान के तत्वावधान में कार्यक्रम आयोजित किया। इस मौके पर रमेश शर्मा और अश्वनी कांबोज ने विधिवत पूजन कर भगवान परशुराम के चित्र पर माल्यार्पण किया। इसके पश्चात स्वामी कालेंद्रानंद महाराज और श्रद्धालुुुओं ने प्रभु परशुराम की आरती उतारकर भोग लगाया। इसके साथ ही मां लक्ष्मी की भी पूजा अर्चना की। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि भगवान परशुराम ने अन्याय के विरुद्ध लड़कर धर्म की रक्षा की। भगवान परशुराम ने धर्म विरुद्ध कार्य करने वाले अत्याचारी राजाओं संहार कर धर्म की स्थापना की। इस दौरान अरुण स्वामी, पंडित ऋषभ शर्मा, पंडित वेदपाल शर्मा, पंडित योगेश तिवारी, राजीव शर्मा, राजेंद्र धीमान, सागर गुप्ता, अमरेश त्यागी, पुष्पा, कमला, दीपा, रेखा, कविता मौजूद रहे। वहीं, भूतेश्वर मंदिर मार्ग स्थित भगवान परशुराम चौक पर सेवा समिति के संस्थापक पंडित विजय शर्मा, उप प्रधान अनेश शर्मा, महामंत्री दीपक गुप्ता, कोषाध्यक्ष डॉ. रवि शरण शर्मा, मंत्री पंडित योगेश दीक्षित, मनोज सैनी, सीबी शर्मा, आचार्य ब्रिजेश शास्त्री, राजेश दीक्षित, पंडित नवप्रभात शर्मा, जुगनू भंडारी, अनुज गुप्ता ने भगवान परशुराम की पूजा कर आरती उतारी। पूूजा अर्चना पंडित कमल नयन वेदपाठी व पंडित योगेश दीक्षित ने संपन्न कराई। पंडित विजय शर्मा ने भगवान परशुराम के जीवन पर प्रकाश डाला।
विज्ञापन

उधर, परशुराम सामाजिक संस्था द्वारा मल्हीपुर और राष्ट्रीय राजमार्ग के नजदीक स्थित मृत्युंजय महादेव मंदिर में हवन-पूजन किया। अध्यक्ष विनोद शर्मा ने कहा कि भगवान परशुराम ने पूरी पृथ्वी जीतकर महर्षि कश्यप को दान कर दी थी। अतुल पाराशर, छात्र नेता राहुल शर्मा ने भगवान परशुराम के बताए रास्तों पर चलने का आह्वान किया। इस दौरान मोनू पंडित, प्रणव शर्मा, दिव्यांग पंडित, सचिन शर्मा, पंकज पंडित, संजय शर्मा, अर्जुन पंडित, सागर शर्मा मौजूद रहे। पंत विहार स्थिति श्री लक्ष्मी नारायण परशुराम मंदिर में भगवान परशुराम का अभिषेक कर हवन किया गया। इसके साथ ही भोग लगाकर प्रसाद वितरित किया गया। इस दौरान पंडित कुमार शर्मा शांडिल्य ने पूजा कराई। रानी बाजार स्थित श्री पातालेश्वर मंदिर में आयोजित कार्यक्रम में विधायक राजीव गुंबर, अनेश शर्मा, सचिन मैत्रे, मानवेंद्र, संजीव शर्मा, नरेंद्र शर्मा आदि मौजूद रहे।

रानी बाजार स्थित पातलेश्वर महादेव मन्दिर अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्य?

रानी बाजार स्थित पातलेश्वर महादेव मन्दिर अक्षय तृतीया भगवान परशुराम जन्मोत्सव पर आयोजित कार्य?- फोटो : SAHARANPUR

राधा विहार स्थित मंदिर में भगवान श्री परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्वामी कालेंद्रानंद

राधा विहार स्थित मंदिर में भगवान श्री परशुराम के चित्र पर पुष्प अर्पित करते स्वामी कालेंद्रानंद- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed