फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lord Hanuman blesses the devotees by protecting them

भक्तों की रक्षा कर कल्याण करते हैं प्रभु हनुमान

Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 16 Apr 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
Lord Hanuman blesses the devotees by protecting them
बेहट रोड बालाजी धाम हनुमान जयंती बालाजी पर लगा छप्पनभोग - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले भर में हनुमान जयंती धूमधाम से मनाई। कई जगहों पर कार्यक्रम आयोजित कर प्रभु को भोग अर्पित किया गया। भजनों के माध्यम से वातावरण भक्तिमय बना रहा। श्री बालाजी, हनुमान और भगवान श्रीराम के जयकारे गूंजते रहे। महानगर में शोभायात्रा निकाली गई।
विज्ञापन

राधा विहार स्थित मां शक्तिपीठ वैष्णवी महाकाली मंदिर में स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने हनुमान जी का पूजन कर 108 हनुमान चालीसा पाठ किया। स्वामी कालेंद्रानंद महाराज ने कहा कि हनुमान जी कलयुग में प्रत्यक्ष जागृत देव हैं, जो धर्म की रक्षा के लिए श्री राम की कृपा से अजर-अमर व अविनाशी हैं, जिनके नाम स्मरण मात्र से कष्ट दूर हो जाते हैं। पंडित ऋषभ शर्मा, अरुण स्वामी, महेर चंद जैन, ज्ञानेंद्र धीमान, सागर गुप्ता, मनीष सिंघल, अमर सिंह, गीता, राजबाला, कमलेश, बबीता मौजूद रहे।
विज्ञापन

वहीं, मोहल्ला चौंताला स्थित सिद्धपीठ श्री बालाजी हनुमान मंदिर में श्रद्धाभाव से श्री बालाजी महाराज की पूजा अर्चना की गई। अधिष्ठाता पंडित वासुदेव निर्मोही ने कहा कि बालाजी महाराज भक्तों के सभी कष्ट हर लेते हैं और कल्याण करते हैं। पूर्व सांसद राघव लखन पाल शर्मा ने ध्वजारोहण किया। पंडित मुकेश कपिल, विनय जिंदल, विभोर जिंदल, मामचंद माहेश्वरी, मोहन सिंह अजय शर्मा, विजय शर्मा ,सुरेंद्र मोहन शर्मा, अरविंद धीमान, सतीश, पवन गोयल, सतीश सिंघल मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

बेहट रोड स्थित श्री बालाजी धाम में अतुल जोशी महाराज ने पूजा अर्चना संपन्न कराई। इसके साथ ही अखंड श्री रामायण पाठ को विश्राम दिया गया। नकुड़ विधायक मुकेश चौधरी और यजमान देवेंद्र कुमार बंसल ने पूजन कराया। अतुल जोशी महाराज व सुशील महाराज ने कहा की चैत्र मास की पूर्णिमा को हनुमान जी ने राजा केसरी के यहां पर भगवान शंकर के 11वें रुद्र अवतार के रूप में जन्म लिया था। किशोर शर्मा, प्रमोद माहेश्वरी, कमल शर्मा, धर्मपाल, सतीश गुप्ता, तपेश्वर, सुरेंद्र कुमार, सतीश शर्मा, चंद्र प्रकाश शर्मा आदि उपस्थित रहे।
उधर, न्यू ब्रह्मपुरी कॉलोनी स्थित श्री सर्वगुण संपन्न कष्ट निवारण बालाजी धाम में जन्मोत्सव मनाया गया। महंत केदार प्रसाद भारद्वाज, अर्चना भारद्वाज ,कृष्णा भारद्वाज ने आरती की। मुख्य अतिथि के वीपी सिंह, अशोक सैनी, अभिजीत सैनी शामिल हुए, जिन्होंने 51 किलो देसी घी के लड्डूू का भोग लगाया। 56 भोग अर्पित किए गए। इसके पश्चात बैंडबाजों के साथ भव्य शोभायात्रा निकाली गई। प्रधान सुशील पाहुजा, उप प्रधान सुलेखचन्द, कमल पसरिचा, अश्वनी गोयल, सेवाराम शर्मा ,गुलशन चावला, हिमांशु अरोड़ा आदि मौजूद रहे।

दूसरी ओर, खलासी लाइन स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में भी जयंती मनाई गई। पंडित रमाशंकर ने कहा कि जो लोग हनुमान जी के भक्ति करते हैं, उनके सभी कष्ट दूर हो जाते हैं। महापौर संजीव वालिया, नगर विधायक राजीव गुंबर, पार्षद यशपाल पुंडीर, रतन सिंह यादव मौजूद रहे। वहीं, शंकरपुरी कॉलोनी में श्री शंकर संघ बालाजी कीर्तन मंडल द्वारा कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें गोपाल सांवरा, गौरव गर्ग, हरीश गर्ग, आदित्य गुप्ता, रामपाल वर्मा, किशोर गर्ग, प्रवीन गोयल मौजूद रहे।

बेहट रोड बालाजी धाम में हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्घालु

बेहट रोड बालाजी धाम में हनुमान जयंती पर आयोजित कार्यक्रम में भाग लेते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

शारदा नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जी का गुणगान करते श्रद्घालु

शारदा नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जी का गुणगान करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

शारदा नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जी जयंती पर भोग लगाते श्रद्घालु

शारदा नगर स्थित मंशापूर्ण हनुमान मंदिर में हनुमान जी जयंती पर भोग लगाते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

बेहट रोड स्थित शंकर पुरी में हनुमान जयंती पर जयघोष करते श्रद्घालु

बेहट रोड स्थित शंकर पुरी में हनुमान जयंती पर जयघोष करते श्रद्घालु- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed