{"_id":"5e4987638ebc3ee5b6562fcb","slug":"looting-of-2-5-lakhs-from-employee-of-ghee-oil-merchant-saharanpur-news-mrt4692470142","type":"story","status":"publish","title_hn":"घी-तेल व्यापारी के कर्मचारी से ढाई लाख की लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घी-तेल व्यापारी के कर्मचारी से ढाई लाख की लूटपाट
विज्ञापन

बेहट (सहारनपुर)। बकाया वसूली कर बस से स्टैंड पर उतरे सहारनपुर के घी-तेल व्यापारी के कर्मचारी से बदमाशों ने 2.50 लाख रुपये से भरा थैला लूट लिया। शोर सुनकर एक युवक ने बदमाशों का पीछा करने का प्रयास किया तो बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उस पर तमंचा तान दिया, जिससे युवक सहम कर रुक गया और बदमाश भाग निकले। सूचना पर कोतवाली पुलिस ने मौके का मुआयना कर पीड़ित से वारदात की जानकारी ली। पीड़ित ने पुलिस को बताया है कि थैले में दो से ढाई लाख रुपये की नकदी थी।
पुलिस के अनुसार वारदात रविवार की शाम छह बजे हुई। कोतवाली बेहट क्षेत्र के दाऊदपुरा गांव निवासी मनोज शर्मा पुत्र सुंदरलाल सहारनपुर के मोरगंज में गर्ग ट्रेडिंग कंपनी के मालिक के यहां काम करते हैं। व्यापारी घी-तेल के थोक व्यापारी हैं। रविवार को मनोज बेहट के दुकानदारों से बकाया वसूली कर बस से अपने घर जाने के लिए दाऊदपुरा बस स्टैंड पर उतरे। जैसे ही वह गांव की तरफ बढ़े पीछे से आए बाइक सवार तीन बदमाशों ने उनके हाथ से रुपयों से भरा थैला झपट लिया। लेकिन थैले को मनोज ने मजबूती के साथ पकड़े रखा, जिससे वह काफी दूर तक बाइक के साथ घिसटते चले गए। हालांकि बाद में उनकी पकड़ कमजोर हो गई और थैला बदमाशों ने ले लिया। तभी शोर सुनकर दाऊदपुरा गांव का पंकज पहुंचा और बदमाशों का पीछा किया लेकिन बाइक पर पीछे बैठे बदमाश ने उसकी तरफ तमंचा तान दिया। इससे सहमकर पंकज रुक गया और बदमाश भाग निकले। सूचना पर कोतवाली बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और पीड़ित से वारदात की जानकारी ली।