{"_id":"59f37aa34f1c1bd9538b96d3","slug":"look-this-is-12-fitted-long-python","type":"story","status":"publish","title_hn":"देखिए! ये है 12 फिट लंबा अजगर ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देखिए! ये है 12 फिट लंबा अजगर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
Updated Sat, 28 Oct 2017 12:08 AM IST
विज्ञापन
अजगर को बोरे में बंद करते वनकर्मी।
- फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सहारनपुर के बेहट के अंबेहटा इस्माइलपुर उर्फ पठानपुरा गांव के जंगल में करीब 12 फीट लंबा अजगर मिला। ग्रामीणों ने इसकी सूचना 100 पर दी, जिसके बाद पुलिस एवं वनकर्मियों की टीम मौके पर पहुंची और अजगर को पकड़कर सामाजिक वानिकी रेंज कार्यालय बेहट ले आई।
यहां से वनकर्मियों ने उसे जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। शुक्रवार की सुबह गांव अंबेहटा इस्माइलपुर उर्फ पठानपुरा के ग्रामीणों ने गांव शाहपुर जाने वाले रास्ते पर एक अजगर देखा।
ग्रामीणों ने इसकी सूचना वन विभाग एवं 100 नंबर पर दी, जिसके बाद 100 नंबर पुलिस की गाड़ी मौके पर पहुंची और पुलिसकर्मी रमेश शर्मा, आशीष तोमर एवं दीपक सिंह ने अजगर को ग्रामीणों की मद्द से एक प्लास्टिक के बोरे में बंद कर लिया।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिसकर्मियों ने उसे सामाजिक वानिकी रेंज में तैनात वनकर्मियों को सौंप दिया। वनकर्मियों ने अजगर को जंगल में ले जाकर छोड़ दिया। वनकर्मी सुखपाल ने बताया कि अजगर की लंबाई तकरीबन 12 फीट थी।