{"_id":"603a890c8ebc3ee9481d8eec","slug":"loan-fair-will-be-held-from-march-6-to-13-saharanpur-news-mrt527530526","type":"story","status":"publish","title_hn":"छह से 13 मार्च तक लगेंगे ऋण मेले","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छह से 13 मार्च तक लगेंगे ऋण मेले
विज्ञापन
सहारनपुर। जिलाधिकारी अखिलेश सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री स्वनिधि योजना के तहत जनपद की सभी नगर पालिकाओं और नगर पंचायतों में छह से 13 मार्च तक स्वनिधि ऋण मेलों का आयोजन किया जाएगा।
जिलाधिकारी ने नगर आयुक्त, नगर निगम, सभी अधिशासी अधिकारियों ओर लीड बैंक मैनेजर को निर्देश दिए हैं कि लक्ष्य के अनुरूप स्वनिधि योजना का लाभ पात्र लाभार्थियों को दिया जाए।
उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि लाभार्थियों के आवेदन पत्र की ऑनलाइन प्रक्रिया को पूरा कराने के साथ ही अभिलेखीय औपचारिकताओं को पूरा कराया जाए। सभी स्वीकृत आवेदन पत्रों पर बैंक लाभार्थी को तत्काल ऋण उपलब्ध कराए। उन्होंने इसके लिए नोडल अधिकारी भी नामित किए।