{"_id":"635eb9c9bfe0985da8239583","slug":"llm-and-m-ed-entrance-exam-concluded-answer-key-released-saharanpur-news-mrt61151396","type":"story","status":"publish","title_hn":"एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न, उत्तर कुंजी जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एलएलएम और एमएड की प्रवेश परीक्षा संपन्न, उत्तर कुंजी जारी
विज्ञापन
जैन डिग्री कॉलेज में एलएलएम की परीक्षा देने पहुंचे अभियार्थी
- फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। महाविद्यालयों में संचालित एलएलएम और एमएड पाठ्यक्रमों में सत्र 2022-23 में दाखिले के लिए रविवार को प्रवेश परीक्षा कराई गई। महानगर में दो केंद्रों पर आयोजित प्रवेश परीक्षा में एमएड के लिए 214 और एलएलएम के लिए 293 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में हिस्सा लिया। खास बात यह है कि विश्वविद्यालय ने शाम पांच बजे उत्तर कुंजी भी वेबसाइट पर अपलोड कर दी है, जिस पर आपत्तियां मांगी गई हैं।
मां शाकंभरी विश्वविद्यालय के प्रवेश समन्वयक प्रोफेसर नरेश कुमार मलिक ने बताया कि जेवी जैन कॉलेज में हुई एलएलएम की प्रवेश परीक्षा के लिए 285 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 214 अभ्यर्थियों ने परीक्षा दी, जबकि 71 गैरहाजिर रहे। महाराज सिंह कॉलेज में आयोजित एमएड की प्रवेश परीक्षा के लिए 389 अभ्यर्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 293 ने हिस्सा लिया, जबकि 96 अभ्यर्थियों ने परीक्षा छोड़ दी।
परीक्षा व्यवस्था देखने के लिए कुलपति प्रोफेसर एचएस सिंह ने दोनों परीक्षा केंद्रों का औचक निरीक्षण किया। परीक्षा के दौरान किसी भी प्रकार के अनुचित साधन प्रयोग संबंधी शिकायत प्राप्त नहीं हुई। उन्होंने बताया कि परीक्षा खत्म होते ही शाम पांच बजे के बाद प्रवेश परीक्षा की उत्तर कुंजी विश्वविद्यालय की वेबसाइट www.msuniversity.ac.in पर अपलोड कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को उक्त उत्तर कुंजी पर कोई आपत्ति है तो वह अपनी आपत्ति साक्ष्यों सहित सात नवंबर की शाम पांच बजे तक arexam@msuniversity.ac.in पर प्रेषित कर सकता है। इसके बाद किसी आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा।