फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   litigants upset due to lack of adequate parking

पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था होने से वादकारी परेशान

Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 25 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
litigants upset due to lack of adequate parking
एडवोकेट देव कुमार - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीवानी कचहरी परिसर में रोजाना हजारों लोगों का आवागमन होता है । वहां वाहन पार्किंग की अव्यवस्थित और अपर्याप्त व्यवस्था की समस्या से अधिवक्ता, वादकारी और कचहरी से जुड़े अन्य लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

सहारनपुर की दीवानी कचहरी परिसर में अधिवक्ता और वादकारी अपने वाहनों को चैंबरों के सामने या सड़क पर खड़े करते हैं। पर्याप्त पार्किंग व्यवस्था नहीं होने से अधिवक्ताओं और मुकदमों की पैरवी करने आए लोगों से बातचीत की गई। वरिष्ठ अधिवक्ता रविंद्र गुप्ता ने कहा कि कचहरी परिसर में पार्किंग की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। बारिश में तो कार लाते हुए भी सोचना पड़ता है। जब दो पहिया वाहन के लिए ही जगह नहीं मिलती तो कार कहां खड़ी करेंगे, मजबूरी में बारिश में ही भीगकर आना पड़ता है। अधिवक्ता दर्पण त्यागी का कहना है कि सुबह कचहरी में आने पर पहले अपने वाहन के लिए जगह ढूंढनी पड़ती है फिर कोई वादकारी अपना वाहन चैंबर के रास्ते पर न खड़ा कर जाए इसका ध्यान रखना पड़ता है। अधिवक्ता नोनीश कुमार का कहना है अधिवक्ता और वादकारियों के लिए यह बेहद गंभीर समस्या है । वादकारियों के लिए तो न तो कचहरी परिसर के अंदर और न ही कचहरी परिसर के बाहर कोई उचित व्यवस्था है। अधिवक्ता देव कुमार उपाध्याय का कहना है कि पार्किंग की उचित व्यवस्था न होने के कारण चैंबर में बैठे मुवक्किल का ध्यान अपने मुकदमे की पैरवी से ज्यादा अपने वाहन की सुरक्षा की चिंता में रहता है। मुकदमे में सलाह लेने कोर्ट परिसर में आए शारदा नगर निवासी अनुज शर्मा और नवादा रोड निवासी अमन चौधरी का कहना है कि उनके वाहन को कचहरी में आने नहीं दिया गया, बाहर अपने एक साथी को वाहन की सुरक्षा के लिए छोड़ कर आए हैं।
विज्ञापन

समस्या बेहद गंभीर
सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन के सचिव नितिन कुमार शर्मा ने बताया कि वास्तव में कचहरी परिसर में पार्किंग की समस्या बेहद गंभीर है और बार संघ इस समस्या के निवारण हेतु प्रयासरत है। कुछ दिन पूव नगर आयुक्त को दिए गए ज्ञापन में भी पार्किंग की समस्या के निवारण हेतु सहायता मांगी थी और जनपद न्यायाधीश से भी समस्या के संबंध में मिला जाएग्रा।

एडवोकेट नोनीश कुमार

एडवोकेट नोनीश कुमार- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट रविंदर गुप्ता

एडवोकेट रविंदर गुप्ता- फोटो : SAHARANPUR

एडवोकेट दर्पण त्यागी

एडवोकेट दर्पण त्यागी- फोटो : SAHARANPUR

नितिन शर्मा एडवोकेट सचिव सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन

नितिन शर्मा एडवोकेट सचिव सहारनपुर अधिवक्ता एसोसिएशन- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed