फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   'List of consumers with dealer gas and electricity connections'

‘डीलर गैस और बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बनाए सूची’

Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Thu, 16 Jan 2020 11:21 PM IST
विज्ञापन
'List of consumers with dealer gas and electricity connections'
‘डीलर गैस और बिजली कनेक्शन वाले उपभोक्ताओं की बनाए सूची’
विज्ञापन

नकुड़। एसडीएम ने राशन विक्रेताओं से ऐसे उपभोक्ताओं की सूची मांगी है जिनके पास बिजली व एलपीजी गैस कनेक्शन मौजूद है। इस मौके पर राशन विक्रेता संघ ने गोदाम से खाली कट्टे अनाज के साथ तोलने का आरोप लगाया है।
बृहस्पतिवार को ब्लॉक सभागार में राशन विक्रेताओं की बैठक एसडीएम पीएस राणा के साथ हुई। एसडीएम ने कहा कि सरकार निर्देश पर हर डीलर अपने क्षेत्र के राशनकार्ड धारकों के विद्युत व एलपीजी गैस कनेक्शनों की सूची तीन दिन में उपलब्ध कराएं। ताकि उसी के आधार पर मिट्टी के तेल का आवंटन किया जा सके।
विज्ञापन

उन्होंने डीलरों से बिना आधार कार्ड वाले उपभोक्ताओं को सहयोग करने की अपील की। उन्होंने कहा कि इसके लिए नकुड़ में तीन सेंटरों पर कार्य किए जा रहे हैं। पूर्ति निरीक्षक डॉ. दीपांकर शर्मा ने राशन दुकानों को समय से खोलने एवं प्रॉक्सी से देने वाले राशन का रिकार्ड सही रखने की हिदायत दी। कहा कि रिकार्ड सही नहीं रखने वालों के खिलाफ कार्यवाही की जाएगी। इस मौके पर राशन विक्रेता संघ के जिलाध्यक्ष जसवीर सिंह ने गोदाम पर राशन के कट्टे को राशन में ही तोलने का आरोप लगाया। एसडीएम ने मौके पर ही मौजूद तीनों एसएमआई को इसके लिए सचेत किया। इस मौके पर एसएमआई अशोक कुमार जोशी, मनोज गोतम, रेणु कुमारी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed