फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Liquor shops come to people's habitat

बस्ती के पास आई शराब की दुकानें तो लोगों ने किया हंगामा

Sun, 02 Apr 2017 12:22 AM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर
ब्यूरो/अमर उजाला, सहारनपुर Updated Sun, 02 Apr 2017 12:22 AM IST
विज्ञापन
Liquor shops come to people's habitat
बस्ती के नजदीक आ रही शराब की दुकानों को लेकर हंगामा करते लोग। - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
सहारनपुर में हाईवे से शराब की दुकानें हटाने को लेकर जिले भर में आबकारी विभाग के अधिकारियों ने अभियान चलाया। 143 दुकानों को हाईवे से दूर किया गया। इनमें से 73 दुकानों के लिए तो जगह मिल गई, लेकिन 70 दुकानों को जगह न मिलने के चलते बंद करा दिया गया। 
विज्ञापन


जिन दुकानों को दूसरे स्थान पर स्थानांतरित किया गया वहां पर लोगों ने हंगामा खड़ा कर दिया। नए खुल रहे ठेकों पर तोड़फोड़ तक की गई। विरोध प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


शासन के आदेश पर शनिवार को आबकारी विभाग की टीमों ने जिले भर में सड़कों पर स्थित शराब की दुकानों को हटवाना शुरू किया। टीमों ने जिले भर में 143 दुकानों को चिह्नित कर बंद करा दिया और सड़क से पैमाइश कराकर सड़क से दूर स्थानांतरित किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


70 दुकानों के लिए तो जगह ही नहीं मिल सकी। जिस कारण उन्हें पूरी तरह से बंद करा दिया गया, जबकि 73 दुकानों को जगह चिह्नित कर स्थानांतरित किया गया। 

 जिस पर लोग भड़क उठे। जहां पर दुकानें स्थानांतरित की गईं, वहां के लोग शराब की दुकानों के खिलाफ सड़क पर उतर आए और जमकर हंगामा किया। 
हसनपुर चौकी क्षेत्र के पंत विहार के निकट स्थानांतरित की गई शराब की दुकान को लेकर महिलाओं ने जमकर हंगामा किया और दुकान पर तोड़फोड़ कर डाली।

बेेरीबाग में भी जमकर विरोध किया, शुगर मिल बाजार में भी खूब हंगामा हुआ। यही नहीं जिले के अन्य क्षेत्रों बिहारीगढ़, बेहट, छुटमलपुर, नानौता, देवबंद में भी महिलाएं सड़क पर उतरीं और अपने इलाकों में खुल रहे ठेकों का विरोध किया।

भाजपा कार्यकर्ता भी एकत्रित होकर कलक्ट्रेट पहुंचे और पुराना शुगर मिल गंगोह रोड पर शराब की दुकान एवं कैंटीन खोले जाने का विरोध करते हुए हंगामा किया।

उन्होंने कहा कि यहां पर मंदिर और मस्जिद पास में ही है। ईद पर    नमाजी मस्जिद के बाहर सड़क तक नामज पढ़ते हैं। इसलिए इसे दूर किया जाए। जिला आबकारी अधिकारी राजेंद्र प्रसाद का कहना है कि जिले भर में लगभग 25 स्थानों पर विरोध जताया गया है।

लोगों को समझाने का प्रयास किया जा रहा है। जबकि 70 दुकानों के लिए स्थान की तलाश की जा रही है। सड़कों पर निर्धारित सीमा में स्थित सभी 143 शराब की दुकानों को हटवा दिया गया है।

उधर बेहट में दिल्ली-यमुनोत्री हाईवे से शराब का ठेका शाकंभरी रोड पर स्थानांतरित किए जाने की तैयारी की भनक लगने पर शाहपुर एवं शाहबुद्दीनपुर के ग्रामीणों ने शाकंभरी देवी रोड पर जाम लगा दिया और हंगामा खड़ा कर दिया। 

ग्रामीण सामाजिक एवं धार्मिक परिस्थितियों का हवाला देते हुए यहां ठेका खुलने का विरोध कर रहे थे। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को समझाया और जाम खुलवाया। इसके बाद ग्रामीण तहसील पहुंचे और एसडीएम को ज्ञापन देकर ठेका किसी अन्य स्थान पर ले जाए जाने की मांग की। 

सीएम योगी ने शराब के ठेके नेशनल एवं स्टेट हाईवे से 500 मीटर दूर ले जाने का फरमान जारी किया था। इसी फरमान के चलते बेहट में हाईवे किनारे स्थित ठेके को शाकंभरी रोड पर शाहबुद्दीनपुर गांव के रास्ते के पास ले जाने की तैयारी की जा रही है।

इसके लिए एक बंद पड़ी फैक्ट्री की चारदीवारी को तोड़कर दुकान का निर्माण शुरू कर दिया गया। जैसे ही इसकी भनक शाहबुद्दीनपुर और शाहपुर के ग्रामीणों को लगी तो वे शनिवार की सुबह करीब 9 बजे महिलाओं एवं बच्चों को साथ लेकर मौके पर पहुंच गए।

भीड़ ने हंगामा करते हुए दुकान के निर्माण में लगे राजमिस्त्री के औजार छीन लिए और मजदूरों को भगा दिया। इसके बाद भीड़ ने शाकंभरी देवी रोड पर जाम लगा दिया।


भीड़ का कहना था, जिस जगह ठेका खोला जा रहा है, उससे उनका गांव मात्र 200 मीटर पर स्थित है। सामने निरंकारी सत्संग भवन और बराबर में स्कूल है। यह रोड सिद्धपीठ श्री शाकंभरी देवी जाता है, जिससे इस रोड से पदयात्रा कर देवी दर्शनों को जाने वाले श्रद्धालुओं को भी परेशानी होगी। 
जाम की सूचना मिलने पर बेहट पुलिस मौके पर पहुंची और भीड़ को समझाकर जाम खुलवाया। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed