फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   liquer price hyke

शराब के शौकीनों की जेब और होगी ढीली

Wed, 22 Jan 2020 11:30 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 22 Jan 2020 11:30 PM IST
विज्ञापन
liquer price hyke
शराब के शौकीनों की जेब और होगी ढीली
विज्ञापन

सहारनपुर। नई आबकारी नीति लागू होने से नए सत्र से शराब की बिक्री के लिए लाइसेंस से लेकर शराब पीने वालों को अपनी जेब भी पहले से अधिक ढीली करनी होगी। अब देशी, विदेशी शराब और बीयर की दुकानों के लाइसेंस के शुल्क में बदलाव किया जा रहा है। कुछ शर्तों के साथ नए सत्र के लिए राजस्व लक्ष्य भी बढ़ाया जा रहा है।
जिले में भी शराब की खपत कम नहीं हैं। मौजूदा सत्र में ही इस साल दिसंबर तक 49 लाख 4000 लीटर देशी, 25 लाख बोतल अंग्रेजी या विदेशी और 42 लाख 88 हजार लीटर बीयर जिले के लोगों ने गटकी है। जिले में मौजूदा सत्र के लिए आवंटित की गई शराब की बिक्री वाली दुकानों की संख्या 318 है। इनमें 151 दुकानों पर देशी शराब की बिक्री की जाती है, जबकि 85 दुकानों पर विदेशी या अंग्रेजी शराब की बिक्री की जाती है। इसके अलावा 79 दुकानों पर बीयर की बिक्री होती है। इन दुकानों से हर माह करीब 25 से 26 करोड़ रुपये का राजस्व आबकारी विभाग को प्राप्त होता है। इन दुकानों के अलावा चार मॉडल शॉप भी हैं। नई नीति में शराब की दुकान के लाइसेंस के लिए फीस में 10 से 20 फीसदी तक की बढ़ोतरी के साथ ही कुछ अन्य शर्तों को शामिल किया है। वहीं शराब से मिलने वाले राजस्व के लक्ष्य को बढ़ाया गया है।
विज्ञापन

-----------------------------------------------------------
शराब से श्रेणीवार ऐसे मिलता है राजस्व
- हर माह 25 से 28 करोड़ रुपये का राजस्व मिलता है
- देशी शराब पर 235 रुपये प्रति लीटर मिलता है
- अंग्रेजी शराब पर 350 रुपये प्रति लीटर मिलता है
- बीयर पर 76 रुपये प्रति कैन मिलता है
-----------------------------------------------------------
- नए सत्र के लिए शराब की बिक्री के लाइसेंस और बिक्री पर राजस्व के लिए बदलाव किए गए हैं। प्रस्तावित बदलाव संबंधी आदेश जल्द ही विभाग के पास पहुंच जाएंगे। इसके अनुरूप ही नए सत्र में दुकानों के आवंटन की प्रक्रिया पूरी कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

- गणेश शंकर तिवारी, कार्यवाहक जिला आबकारी अधिकारी, सहारनपुर।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed