फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Linter of hospital under construction falls, 14 workers injured by getting buried under debris in Saharanpur

सहारनपुर में बड़ा हादसा: भरभराकर गिरा निर्माणधीन अस्पताल का लिंटर, मची चीख-पुकार, 14 मजदूर हुए घायल

Sat, 03 Feb 2024 07:13 PM IST
कपिल kapil अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर
अमर उजाला ब्यूरो, सहारनपुर Published by: कपिल kapil Updated Sat, 03 Feb 2024 07:13 PM IST
सार

Saharanpur News : सहारनपुर में शनिवार को एक बड़ा हादसा हो गया। गांव सतपुरा के निकट एक अस्पताल में लिंटर डालते समय अचानक पूरा शटरिंग भरभराकर गिर गया। हादसे के बाद चीख-पुकार व भगदड़ मच गई। हादसे में 14 मजदूर घायल हुए हैं।

विज्ञापन
Linter of hospital under construction falls, 14 workers injured by getting buried under debris in Saharanpur
मलबे में दबकर मजदूर हुए घायल। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

सहारनपुर में बिहारीगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सतपुरा के निकट एक अस्पताल में लिंटर डालते समय अचानक पूरा शटरिंग नीचे गिर गया। शटरिंग गिरते ही भगदड़ मच गई। इस दौरान वहां काम कर रहे करीब 14 मजदूर घायल हो गए। जिनमें गंभीर रूप से घायल हुए छह मजदूरों को उपचार के लिए भगवानपुर के आरोग्यम अस्पताल भेजा गया। अन्य मजदूर निजी चिकित्सक से उपचार लेने के बाद अपने घर लौट गए। 

विज्ञापन


हादसा शनिवार दोपहर बाद गांव सतपुरा के निकट निर्माणाधीन अस्पताल में हुआ। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि अस्पताल में कुछ कमरों पर शटरिंग लगाकर लिंटर डालने का काम किया जा रहा था। इसी दौरान अचानक पूरा शटरिंग मलवे सहित नीचे गिर गया। जिसके गिरते ही वहां काम कर रहे करीब 14 मजदूर चपेट आने के कारण घायल हो गए। हादसा होते ही मजदूरों में चीख-पुकार व भगदड़ मच गई।

विज्ञापन

उधर, शोर सुनकर आसपास के ग्रामीण मौके पर पहुंचे और अपने वाहनों से घायलों को उपचार के लिए कस्बा बिहारीगढ़ व सतपुरा में निजी चिकित्सकों के यहां ले गए। करीब छह मजदूरों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें भगवानपुर के आरोग्यम अस्पताल भिजवाया गया। जिनके नाम शमी हसीन निवासी नौजली, मंसूर, सलमान, नदीम निवासीगण कमेसपुर थाना फतेहपुर व ज्ञान निवासी सतपुरा बताया है।

यह भी पढ़ें: Meerut: शादी के 16 साल बाद पत्नी की चाकू से गोदकर हत्या, शव कंबल में लपेटा, ताला लगाकर पति घर से फरार

बताया गया कि अन्य घायल मिंटू, मोहित, सोनू व बंटी को मामूली चोट आई है। ये सभी निजी चिकित्सकों के यहां उपचार कराकर अपने घरों को चले गए। घटना की सूचना के बाद थाना पुलिस भी मौके पर पहुंची थी।

यह भी पढ़ें: गठबंधन के भीतर बड़ा संकट: इन सीटों पर फंसा पेंच, क्या चुनाव से पहले बढ़ेगी अखिलेश और जयंत की टेंशन?

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed