फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Lift off garbage, then wastes of waste

कचरे का उठान बंद, फिर बने कचरे के टापू

Tue, 18 Aug 2020 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2020 11:39 PM IST
विज्ञापन
Lift off garbage, then wastes of waste
सहारनपुर। स्मार्ट सिटी सहारनपुर में फिर से कचरे के टापू बन गए हैं। जगह-जगह कचरा फैला है, बारिश के बाद हालत और भी खराब हो गई है। आसपास बदबू से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दो दिन से सुबह के वक्त हो रही बारिश की वजह से शहर से कचरे का उठान समय से नहीं हो पा रहा है। नतीजा यह है कि शहर में जगह-जगह कचरे के ढेर लगे हैं। मंगलवार की पूर्वाह्न 11 बजे तक पुल खुमरान और पुल दालमंडी पर कचरा फैला नजर आया। पुल चौकी सराय के पास कचरे का करीब 12 फुट ऊंचा टापू बना नजर आया। शहर में अन्य जगहों पर भी ऐसा ही नजारा देखने केे मिला। फैले कचरे के ऊपर हो रही झमाझम बारिश की वजह से कचरे से गंदगी पानी की साथ रिसकर सड़कों पर फैल रही है। दुर्गंध की वजह से लोग परेशान हैं।
विज्ञापन

दो दिन से हो रही भारी बारिश की वजह से कुम्हारहेड़ा में डंपिंग ग्राउंड पर पानी भरा हुआ है। रास्ते में भी कीचड़ है, जिसकी वजह से गाड़ियों को पहुंचने में परेशानी हो रही है। यही वजह है कि दो दिन से कचरे का उठान नहीं हुआ है। जैसे ही मौसम साफ होगा कचरा उठवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. एके त्रिपाठी, नगर स्वास्थ्य अधिकारी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed