फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life is precious, control the speed of vehicles

जीवन है अनमोल, वाहनों की रफ्तार रखें कंट्रोल

Sat, 12 Nov 2022 11:48 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Sat, 12 Nov 2022 11:48 PM IST
विज्ञापन
Life is precious, control the speed of vehicles
टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी एसके सिंह - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। जिले में बढ़ रही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने की उद्देश्य से अमर उजाला और पुलिस-प्रशासन की ओर से ट्रांसपोर्ट कारोबारियों के साथ संवाद किया गया। कारोबारियों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया। इसके साथ ही उनके चालकों को भी समय-समय पर नियमों के प्रति जागरूक करने की सलाह दी गई।
विज्ञापन

ट्रांसपोर्ट नगर में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि डीआईजी सुधीर कुमार सिंह और एसएसपी डॉ. विपिन ताडा शामिल हुए। सर्व प्रथम कारोबारियों ने अतिथियों को शॉल ओढ़ाकर और गुलदस्ता भेंटकर स्वागत किया।
विज्ञापन

सड़क दुर्घटनाएं रोकना सबकी जिम्मेदारी: डीआईजी
डीआईजी सुधीर कुमार सिंह ने कहा कि सड़क दुर्घटनाओं को रोकना सबकी जिम्मेदारी है। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अपने चालकों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक करें और उनका समय-समय पर उनका शारीरिक चेकअप भी कराएं। सर्दी में कोहरा पड़ने पर दुर्घटनाएं बढ़ जाती है। चालकों को बताएं कि हाईवे पर वाहन सुरक्षित जगह पर ही रोके । ताकि कोई अन्य वाहन ट्रकों से न टकराए। चालकों को ट्रांसपोर्ट कारोबारी आराम करने के लिए भी समय दें। कोई भी चालक नींद की स्थिति और नशे में वाहन न चलाए। वाहनों में जीपीएस जरूर लगाएं। खासकर चालकों की आंखों का चेकअप नियमित रूप से कराएं। ज्यादा उम्र के चालकों को लंबी दूरी पर न भेजें। इसके साथ ही समय-समय पर चालकों की काउंसलिंग होती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

नियमों का पालन ही बचाव: एसएसपी
एसएसपी डॉ. विपिन ताडा ने कहा कि तेज रफ्तार से वाहनों को न दौड़ाएं। सीट बेल्ट का प्रयोग करें। नशे में वाहन न चलाएं। दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाएं। वाहनों को सुरक्षित स्थानों पर ही पार्क किया जाए। ट्रांसपोर्ट कारोबारी अपने चालकों को सत्यापन जरूर कराएं। चालकों को समय-समय पर नियमों के प्रति जागरूक करना जरूरी है। पुलिस-प्रशासन के साथ ही यह जिम्मेदारी ट्रांसपोर्ट कारोबारियों की भी है। सड़क दुर्घटनाएं बढ़ना गंभीर विषय है। इसी उद्देश्य से हर वर्ष नवंबर माह को यातायात माह के रूप में मनाकर लोगों को नियमों के प्रति जागरूक किया जाता है।
सड़क दुर्घटनाएं बढ़ना गंभीर : एआरटीओ
एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा कि वर्तमान में सड़क दुर्घटनाओं का बढ़ना गंभीर विषय है। एक दशक पूर्व सड़क दुर्घटनाएं कम होती थी। इसके पीछे एक वजह यह थी कि वाहनों की संख्या कम थी, लेकिन अब वाहनों की संख्या बढ़ी है और सड़कें पहले की तरह हैं। हालांकि, हाईवे पर बचाव के तमाम इंतजाम किए गए, लेकिन इसके बाद भी लोग की नियमों अनदेखी हादसों का सबब बन रही है। जागरूकता से ही सड़क दुर्घटनाओं को रोकने में मदद मिलेगी। इसलिए यातायात नियमों का पूरी तरह पालन करें। तेज रफ्तार से वाहन न दौड़ाएं। वाहन चलाते समय मोबाइल फोन पर बात न करें। फोन आने पर पहले वाहन को सुरक्षित स्थान पर रोके और उसके बाद ही कॉल को रिसीव करें।
ट्रांसपोर्ट कारोबारियों ने रखी अपनी बात
सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के उपाध्यक्ष सतेंद्र पाल सिंह ने कहा कि पुलिस-प्रशासन अधिकारियों की ओर से दी गई जानकारियों से वह चालकों को अवगत कराएंगे। चालकों को जागरूक करने के लिए प्रोजेक्टर के माध्यम से नियमों के प्रति बताया जाएगा। जल्द इसकी व्यवस्था की जाएगी।
सारथी एप की लें मदद
कारोबारी अजीत ने कहा कि वह बच्चों का ड्राइविंग लाइसेंस बनवाना चाहते हैं, लेकिन वह चाहते हैं कि इससे पहले खुद ही यह जानकारी हासिल करें कि बच्चों को नियमों को जानकारी है या नहीं। इस पर एआरटीओ आरपी मिश्रा ने कहा कि सारथी एप मोबाइल फोन में डाउनलोड करें। इस एप के जरिए सभी जानकारी मिल जाएगी। इनके अलावा पंकज हरजाई ने हेल्पलाइन पर शिकायत दर्ज न होने की समस्या उठाई।
वाहनों को दिन में ट्रांसपोर्ट नगर तक आने की अनुमति देने की मांग
सहारनपुर गुड्स ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन के अध्यक्ष पीपी सिंह ने अमर उजाला और पुलिस प्रशासन का आभार जताया। पीपी सिंह, मनोज शर्मा, सचिन, हेमंत पोपली, मुकेश दत्ता, साहिल, मोहित जैन ने कहा कि दिन में नो एंट्री कर दी जाती है। ऐसे में उनके वाहन ट्रांसपोर्ट नगर में नहीं आ पाते हैं। गागलहेड़ी क्षेत्र में वाहनों को रोक दिया जाता है, जिससे कारोबारियों को नुकसान होता है, जबकि दिल्ली सहित कई बड़े शहरों में दिन में कुछ समय के लिए वाहनों को आने की अनुमति दी जाती है। इसी तरह उन्होंने जिले में भी वाहनों को ट्रांसपोर्ट नगर तक आने की अनुमति देने की मांग की। कार्यक्रम का संचालन वरिष्ठ उपाध्यक्ष राजीव कालिया ने किया।

ये रहे मौजूद
इस दौरान एसपी सिटी अभिमन्यु मांगलिक, एएसपी प्रीति यादव, आरटीओ राधेश्याम, सीओ यातायात चित्रांशु गौतम, थाना जनकपुरी इंस्पेक्टर अविनाश गौतम, यातायात प्रभारी सुधीर सिंह, थाना साइबर क्राइम के उपनिरीक्षक विक्रांत भडाना के अलावा चौधरी महेंद्र सिंह, पंकज, सरदार दीदार सिंह, अरविंद, जोगेंद्र, मुकेश, रोबिन, विक्की, संपूर्ण सिंह, एसके सूरी, मुकेश दत्ता, रमन सेठी, प्रमोद चावला, अजीत पारूथी, जोगेंद्र ठकराल, पुरुषोत्तम दुआ, अरविंद वोहरा, मनोज शर्मा, राजन, प्रवीन, प्रिंस बांगा, जितेंद्र आदि मौजूद रहे।

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सतेंद्र पाल

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते सतेंद्र पाल- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में संवाद करते एसएसपी विपिन ताडा

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में संवाद करते एसएसपी विपिन ताडा- फोटो : SAHARANPUR

सवाल पुछते ट्रांसपोर्टर्स मोहित जैन

सवाल पुछते ट्रांसपोर्टर्स मोहित जैन- फोटो : SAHARANPUR

मुकेश दत्ता

मुकेश दत्ता- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर अध्यक्ष पीपी सिंह

टीपी नगर अध्यक्ष पीपी सिंह- फोटो : SAHARANPUR

मनोज शर्मा

मनोज शर्मा- फोटो : SAHARANPUR

ट्रांसपोर्टर्स हेमंत पोपली

ट्रांसपोर्टर्स हेमंत पोपली- फोटो : SAHARANPUR

अजीत

अजीत- फोटो : SAHARANPUR

ट्रांपोर्टर्स रोबिन

ट्रांपोर्टर्स रोबिन- फोटो : SAHARANPUR

सचिन

सचिन- फोटो : SAHARANPUR

सीओ ट्रेफिक चित्रांशु गौतम

सीओ ट्रेफिक चित्रांशु गौतम- फोटो : SAHARANPUR

एआरटीओ आरके मिश्रा

एआरटीओ आरके मिश्रा- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जागरूक प्रतांक का विमोचन करते डीआईजी एसके सिंह व एसएस?

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में जागरूक प्रतांक का विमोचन करते डीआईजी एसके सिंह व एसएस?- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते ट्रांसनोर्टर्स

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते ट्रांसनोर्टर्स- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते एसएसपी विपिन ताडा

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते एसएसपी विपिन ताडा- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी एसके सिंह

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम को संबोधित करते डीआईजी एसके सिंह- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते डीआईजी एसके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा व एआरटीओ

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते डीआईजी एसके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा व एआरटीओ- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते ट्रांसपोर्टर्स

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते ट्रांसपोर्टर्स- फोटो : SAHARANPUR

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते डीआईजी एसके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा व एआरटीओ

टीपी नगर में अमर उजाला संवाद कार्यक्रम में भाग लेते डीआईजी एसके सिंह व एसएसपी विपिन ताडा व एआरटीओ- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed