फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Life is in danger without helmet, 42 lives lost due to head injury

बिना हेलमेट के खतरे में जिदंगी डालकर कर रहे सफर 16-26-54

Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 20 Apr 2022 11:27 PM IST
विज्ञापन
Life is in danger without helmet, 42 lives lost due to head injury
बिला हेलमेट के दिल्ली रोड़ पर बाइक पर जाती तीन सवारी - फोटो : SAHARANPUR
बिना हेलमेट खतरे में है जिंदगी, सिर की चोट से चली गईं 42 जान
विज्ञापन

सहारनपुर। संभागीय परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा सप्ताह चलाया जा रहा है। इसके तहत लोगों को यातायात नियमों के प्रति जागरूक किया जा रहा है। दुपहिया वाहन चालकों को हेलमेट लगाने के लिए जागरूक किया जा रहा है, लेकिन इसके बाद भी लोगों की लापरवाही कम नहीं हो रही है। लोग बिना हेलमेट के दुपहिया वाहनों पर खतरे में जिंदगी डालकर सफर कर रहे हैं। अमर उजाला भी अभियान चला कर वाहन चालकों को यातायात नियमों का पालन करने को जागरूक कर रहा है, ताकि जीवन सुरक्षित रहे और हादसों से बचा जा सके।
जिले में एक वर्ष में 42 लोगों की मौत सड़क हादसों में सिर में चोट लगने की वजह से हुई। अगर इन लोगों ने हेलमेट लगाया होता तो इनकी जान बच जाती। बुधवार को अमर उजाला ने शहर की स्थिति देखी तो 80 प्रतिशत लोग बिना हेलमेट के ही दुपहिया वाहन चलाते हुए नजर आए। कोर्ट रोड, देहरादून रोड, दिल्ली रोड, अंबाला रोड, रेलवे रोड, नेहरू मार्केट, मल्हीपुर रोड सहित तमाम जगहों पर दुपहिया वाहन चालक बिना हेलमेट के ही तेज रफ्तार से वाहन दौड़ा रहे थे। इतना ही नहीं, कई जगह बाइकों पर तीन सवारी भी रही।
विज्ञापन

1348 दुर्घटनाओं में 998 घायल, 257 मौत, 42 की सिर में चोट लगने से हुई मौत
जिले में एक वर्ष में 1348 सड़क दुर्घटनाएं हुई हैं। इनमें 998 लोग घायल हुए और 257 की मौत हुई। इनमें 42 लोगों की मौत सिर में चोट लगने की वजह से हुई है। इन लोगों ने दुपहिया वाहनों पर सफर करते समय हेलमेट का प्रयोग नहीं किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

हेलमेट न लगाने काटे 10234 चालान
यातायात पुलिस ने एक वर्ष में हेलमेट का प्रयोग न करने पर 10234 लोगों के चालान किए हैं। पुलिस की ओर से समय-समय पर अभियान चलाकर कार्रवाई की जाती है। हेलमेट लगाने की खासतौर से हिदायत दी जाती है। इसके बाद भी लोग हेलमेट नहीं लगा रहे।
हेलमेट लगाया होता था बच जाती जान
नागल क्षेत्र के गांव बढ़ेडी निवासी अनूप (28) घर का इकलौता चिराग था। उनके पिता का निधन दस वर्ष पूर्व हो चुका है और तीन बहनें हैं। 28 जनवरी को अनूप शहर से बाइक पर गांव लौट रहे थे। नागल के लाखनौर क्षेत्र में सामने से तेज गति से उल्टी दिशा में आते ट्रक ने अनूप की बाइक को चपेट में ले लिया। हादसे में अनूप की मौत हो गई। अनूप ने हेलमेट लगाया हो तो उसकी जान बच जाती।

हेलमेट न लगाने हुए प्रमुख हादसे
- दिल्ली-यमुनोत्री हाइवे पर गांव माहेश्वरी पास राजा निवासी खाताखेड़ी की बाइक स्लीप होने पर सिर में चोट लगने से मौत हुई।
- गंगोह रोड पर शारदानगर निवासी रोबिन कुमार की जान गई।
- देवबंद में हाईवे पर दो युवकों की बाइक में ट्रैक्टर-ट्राली ने टक्कर मारी, जिसमें चोट लगने से रजनीश और समीर की जान गई।
- देहरादून रोड पर खानआलपुरा निवासी अमान उल्ला की सड़क हादसे में सिर में चोट लगने से मौत हुई।
- चिलकाना रोड निवासी शुभम की बाइक अनियंत्रित होने पर सिर में चोट लगने से जान गई।
इन बातों का रखें खास ध्यान
- दुपहिया वाहन चलाते समय हेलमेट जरूर लगाए
- दुपहिया वाहनों पर तीन सवारी न बैठाएं
- वाहनों को तेज रफ्तार से न दौड़ाए
- शराब पीकर वाहन न चलाएं
- कार में सीट बेल्ट का जरूर प्रयोग करें
- वाहनों को गलत दिशा में ओवरटेक न करें
हेलमेट का प्रयोग न करने वाले चालकों के खिलाफ यातायात पुलिस की कार्रवाई जारी रही है। लोगों को भी चाहिए कि हेलमेट का प्रयोग करें। क्योंकि, सड़क हादसे के दौरान हेलमेट सुरक्षा कवच का काम करता है।
- प्रेमचंद, एसपी ट्रैफिक

बिला हेलमेट के बाइको पर जाता लोग

बिला हेलमेट के बाइको पर जाता लोग- फोटो : SAHARANPUR

बिना मास्क बिना हेलमेट के स्कूटी पर जाता परिवार

बिना मास्क बिना हेलमेट के स्कूटी पर जाता परिवार- फोटो : SAHARANPUR

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed