फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Less dissolved poison in the air, 212 air quality

हवा में कम घुला जहर, 212 रही हवा की गुणवत्ता

Tue, 25 Oct 2022 11:39 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Tue, 25 Oct 2022 11:39 PM IST
विज्ञापन
Less dissolved poison in the air, 212 air quality
रामनगर में दीपावली पर आतिशबाजी के दौरान फैलता धुआं। - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। दीपावली पर हुई आतिशबाजी ने इस बार हवा में कम जहर घोला है। बीते चार साल के आंकड़ों पर नजर डालें तो लगता है कि लोग पर्यावरण को लेकर सतर्क हुए हैं। इस बार दीपावली पर हुई आतिशबाजी में एक्यूआई (हवा की गुणवत्ता) 212 दर्ज किया गया है, जो चार साल पहले 381 तक पर पहुंच गया था।
विज्ञापन

वर्ष 2019 में दीपावली पर आतिशबाजी के करण एक्यूआई 381 रहा था, जो वर्ष 2020 में घटकर 374 पर आ गया था। यानी 2019 की तुलना में 2020 में कम आतिशबाजी हुई थी। बीते वर्ष 2021 में दीपावली पर एक्यूआई 270 रहा था, जो इस बार घटकर 212 पर आ गया है। प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारी भी इससे खुश हैं कि हवा कम खराब हो रही है। हवा की गुणवत्ता मापने के लिए प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड ने शहर में दो जगह मशीनें लगाई हुई हैं। इनमें एक घंटाघर चौक और दूसरी आईआईटी रुड़की के सहारनपुर स्थित परिसर में लगी है। इस बार की दीपावली पर 24 अक्तूबर की सुबह छह बजे से 25 अक्तूबर की सुबह छह बजे तक घंटाघर क्षेत्र का एक्यूआई 215 रहा, जो बीते वर्ष 2021 में 268 था। इसी प्रकार आईआईटी परिसर में एक्यूआई 209 रहा है, जो बीते वर्ष 2021 में 283 दर्ज किया गया था। दीपावली से पहले सहारनपुर में एक्यूआई 110 और 130 के बीच चल रहा था।
विज्ञापन

हवा की गुणवत्ता और उसकी स्थिति
एक्यूआई शून्य से 50 के बीच रहे तो अच्छा
51 और 100 के बीच रहे तो संतोषजनक
101 और 200 के बीच रहे तो सामान्य
201 और 300 के बीच रहे तो खराब
301 और 400 के बीच रहे तो बेहद खराब
401 से 500 के बीच रहे तो गंभीर
ध्वनि प्रदूषण में भी आई कमी
सामान्य दिनों में शहर का ध्वनि प्रदूषण 55 से 60 डेसीबल तक रहता है, जिसमें भी इस बार कमी दर्ज की गई है। ध्वनि प्रदूषण मापने के लिए महानगर में चार जगह मशीनें लगाई गई थीं। घंटाघर चौक क्षेत्र में 71.1 डेसीबल दर्ज किया गया, जो बीते वर्ष 2021 में 71.9 डेसीबल था। हॉस्पिटल चौक पर 65.2, आवास विकास क्षेत्र में 56.4 और दिल्ली रोड स्थित इंडस्ट्रियल क्षेत्र 67.7 डेसीबल दर्ज किया गया है। बीते वर्ष 2021 में चंद्रनगर में 72.4, दिल्ली रोड स्थित हसनपुर में 74 और घंटाघर पर 69.2 डेसीबल दर्ज किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

दीपावली पर होने वाली आतिशबाजी में लगातार कमी आ रही है, जिसका प्रमाण एक्यूआई के आंकड़े हैं और यह पर्यावरण व पूरी मानव जाति के लिए अच्छा संकेत है। हमें लगता है कि लोग पर्यावरण को लेकर जागरूक हुए हैं। बीते वर्षों की तुलना में इस बार दीपावली पर एक्यूआई 212 दर्ज किया गया है। शोर प्रदूूषण में भी बीते वर्ष की तुलना में काफी कमी आई है।
-- डॉ. डीसी पांडेय, क्षेत्रीय अधिकारी, प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed