फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Legislative Council elections: The papers of the five candidates found correct

विधान परिषद चुनाव: सही पाए गए पांचों प्रत्याशियों के पर्चे

Wed, 23 Mar 2022 12:00 AM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Wed, 23 Mar 2022 12:00 AM IST
विज्ञापन
Legislative Council elections: The papers of the five candidates found correct
सहारनपुर। मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के लिए कराये गए सभी नामांकन मंगलवार को हुई जांच में सही पाए गए। इनमें सपा और भाजपा के अलावा तीन निर्दलीय प्रत्याशियों ने सोमवार को अपने नामांकन पत्र दाखिल किए थे।
विज्ञापन

जिलाधिकारी और निर्वाचन अधिकारी अखिलेश सिंह ने बताया कि मंगलवार को नामांकन पत्रों की हुई जांच में सभी पांच प्रत्याशियों के नामांकन पत्र सही पाए गए। इनमें भाजपा की वंदना वर्मा, सपा के मोहम्मद आरिफ, निर्दलीय सुशील कुमार, प्रमोद आर्य एवं मोहम्मद जाहिद शामिल हैं। नाम वापसी की अंतिम तिथि 24 मार्च है। मतदान नौ अप्रैल को और मतगणना 12 अप्रैल को होगी। मतदान सुबह आठ बजे से अपराह्न चार बजे तक चलेगा। इसके लिए 22 बूथ बनाए गए हैं। इस चुनाव में 5120 मतदाता पांचों प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला करेंगे।
विज्ञापन

22 बूथों पर होगा मतदान
मुजफ्फरनगर-सहारनपुर स्थानीय प्राधिकारी निर्वाचन क्षेत्र की विधान परिषद सीट के चुनाव में मतदान के लिए 22 मतदेय स्थल बनाए गए हैं। इनमें मुजफ्फरनगर में सात, शामली में पांच और सहारनपुर में 10 मतदेय स्थल शामिल हैं। एक मतदेय स्थल पर चार मतदान कार्मिकों की ड्यूटी रहेगी। इनमें एक पीठासीन अधिकारी, एक मतदान अधिकारी प्रथम, एक मतदान अधिकारी द्वितीय और एक मतदान अधिकारी तृतीय शामिल होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

विधान परिषद चुनाव के मतदाता
जनपद पुरुष मतदाता महिला मतदाता
मुजफ्फरनगर 1047- 776
शामली 521- 379
सहारनपुर 1396- 1001
योग 2964- 2156
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed