{"_id":"6a0229765ef139cde00714b9","slug":"leaders-of-political-parties-going-to-lalwala-were-put-under-house-arrest-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-175234-2026-05-12","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: लालवाला जा रहे राजनीतिक दलों के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: लालवाला जा रहे राजनीतिक दलों के नेताओं को किया हाउस अरेस्ट
Tue, 12 May 2026 12:39 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Tue, 12 May 2026 12:39 AM IST
विज्ञापन
चिलकाना/अंबेहटा/नानौता/नकुड़। देवबंद क्षेत्र के गांव लालवाला में अनुसूचित समाज के लोगों से मिलने जा रहे आजाद समाज पार्टी, भीम आर्मी और बसपा नेताओं को पुलिस ने उनके घरों पर हाउस अरेस्ट किए रखा।
चिलकाना के गांव नथमलपुर निवासी भीम आर्मी छात्र संघ के अध्यक्ष सौरभ बौधियान तथा गांव नल्हेड़ा निवासी आसपा के विधानसभा महासचिव गौरव को रविवार रात ही उनके घरों पर पुलिस ने हाउस अरेस्ट कर लिया। कार्यकर्ताओं ने पुलिस कार्रवाई पर नाराजगी जताते हुए इसे लोकतंत्र की हत्या बताया। अंबेहटा में बसपा नेता डॉ. अब्दुल कादिर और गंगोह विधानसभा सचिव बिंदरपाल कल्याण को हाउस अरेस्ट किए रखा। दोनों नेताओं ने बताया कि उन्हे पीड़ितों से मुलाकात कर न्याय का भरोसा दिलाने के लिए सोमवार को बसपा प्रतिनिधिमंडल के साथ लालवाला जाना था।
नानौता में बसपा के पूर्व जिलाध्यक्ष जगपाल सिंह को पुलिस ने सोमवार सुबह हाउस अरेस्ट कर लिया। जगपाल सिंह ने बताया कि सरकार तानाशाही पर उतर आई है। नकुड़ में पुलिस ने बसपा नगर अध्यक्ष संदीप कर्णवाल, विधानसभा प्रभारी, ग्राम साल्हापुर निवासी रवि सहगल और नकुड़ नगर सचिव डॉक्टर जीशान को हाउस अरेस्ट किए रखा।