{"_id":"6a359de0f68172e406005497","slug":"lawyers-staged-a-lockout-and-raised-slogans-in-protest-against-the-paperless-e-registry-system-saharanpur-news-c-30-1-smrt1014-177886-2026-06-20","type":"story","status":"publish","title_hn":"Saharanpur News: पेपरलेस ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर की नारेबाजी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Saharanpur News: पेपरलेस ई-रजिस्ट्री के विरोध में अधिवक्ताओं ने तालाबंदी कर की नारेबाजी
Sat, 20 Jun 2026 01:22 AM IST
मेरठ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
संवाद न्यूज एजेंसी, सहारनपुर
Updated Sat, 20 Jun 2026 01:22 AM IST
विज्ञापन
बेहट/रामपुर मनिहारान। प्रदेश सरकार द्वारा लागू की गई पेपरलेस ई-रजिस्ट्री व्यवस्था के विरोध में शुक्रवार को तहसील बेहट और रामपुर मनिहारान में अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों, स्टांप विक्रेताओं और टंकणकर्मियों ने विरोध प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने उप निबंधक कार्यालय का कार्य बहिष्कार कर तालाबंदी करते हुए सरकार के निर्णय के खिलाफ नारेबाजी की।
बार एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने कहा, कि नई व्यवस्था से अधिवक्ताओं, दस्तावेज लेखकों और अन्य संबंधित लोगों का कार्य प्रभावित होगा। उन्होंने मांग की, कि सरकार इस आदेश पर पुनर्विचार करे और सभी पक्षों से संवाद स्थापित कर व्यावहारिक समाधान निकाले। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि जब तक सरकार ई-रजिस्ट्री संबंधी आदेश को वापस नहीं लेती, तब तक उनका आंदोलन जारी रहेगा। विरोध प्रदर्शन में बार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजय कुमार चौहान, महासचिव जगदीश प्रसाद, ठाकुर प्रदीप कुमार, मेघराज सिंह, संजीव शर्मा, चौधरी राजबीर आदि रहे।
रामपुर मनिहारान में तहसील बार एसोसिएशन, दस्तावेज लेखकों, स्टांप वेंडरों ने तहसील मुख्यालय पर नारेबाजी कर प्रदर्शन करते हुए रजिस्ट्री कार्यालय का दो दिनों के लिए बहिष्कार किया। तहसील बार एसोसिएशन के अध्यक्ष एडवोकेट अनिल कुमार गुर्जर ने कहा कि सोमवार को आगे की रणनीति तैयार की जाएगी। इस दौरान कोषाध्यक्ष शरीक अंसारी, पूर्व अध्यक्ष सतीश पुंडीर, विशाल कुमार रोड, सुरेंद्र राणा, आरिफ अली, अंजली ठाकुर, नैनसी, चौधरी नकली सिंह आदि मौजूद रहे।