फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Saharanpur News ›   Laptops distributed to children who lost their parents from Corona

कोरोना से अभिभावक खो चुके बच्चों को लैपटॉप वितरित

Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
Meerut Bureau मेरठ ब्यूरो
Updated Fri, 07 Jan 2022 11:36 PM IST
विज्ञापन
Laptops distributed to children who lost their parents from Corona
कोरोना महामारी में अभिभावक को खो चुके बच्चों को विकास भवन में लैपटॉप वितरित अधिकारी - फोटो : SAHARANPUR
सहारनपुर। कोविड संक्रमण से माता-पिता को खो चुके बच्चों को शुक्रवार को लैपटॉप वितरित किए गए। इसमें कक्षा नौ एवं उससे ऊपर की कक्षा या व्यावसायिक शिक्षा ले रहे 78 बच्चे शामिल हैं।
विज्ञापन

विकास भवन सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य विकास अधिकारी विजय कुमार ने लैपटॉप वितरित कर बच्चों का उत्साहवर्द्धन किया। साथ ही उनसे सरकार द्वारा चलाई जा रही अन्य योजनाओं से उन्हें लाभान्वित होने की जानकारी ली गई। उन्होंने बच्चों को लैपटॉप का सदुपयोग करने और उनकी ऑनलाइन पढ़ाई करने के लिए प्रेरित किया। जिला प्रोबेशन अधिकारी पुष्पेंद्र सिंह ने कहा कि बच्चों को इस योजना के साथ ही मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, उत्तर प्रदेश बाल सेवा योजना (सामान्य), विधवा पेंशन, 50 हजार रुपये की अनुग्रह राशि, राष्ट्रीय पारिवारिक लाभ योजना, आयुष्मान कार्ड, ई-श्रम कार्ड आदि योजनाओं का लाभ भी उनकी पात्रता के अनुसार दिलाया गया है। यहां जिला सर्विलांस अधिकारी शिवांका गौड़, जिला कार्यक्रम अधिकारी आशा त्रिपाठी, बाल कल्याण समिति के अध्यक्ष अनिल कुमार आदि ने भी विचार रखे। इस दौरान रामकमल, रीना, नेहा शर्मा, रूपा हरित, विजय आनंद, नीरज कुमार, गौतम कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed