{"_id":"61df146070990347be057819","slug":"lakhs-stolen-in-the-house-the-watchman-suspected-saharanpur-news-mrt573125333","type":"story","status":"publish","title_hn":"घर में लाखों की चोरी, चौकीदार पर शक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
घर में लाखों की चोरी, चौकीदार पर शक
विज्ञापन
- सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए कुछ संदिग्ध
-- पुलिस ने फुटेज कब्जे में ली, जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
सहारनपुर। कोतवाली मंडी क्षेत्र की एक कॉलोनी में चोरों ने एक घर का ताला तोड़कर लाखों की चोरी कर ली। कुछ लोग घर के समीप लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हुए है। घर का स्वामी कारपेंटर रिश्तेदारी में गया हुआ था, जिसने मोहल्ले के एक चौकीदार पर चोरी कराने का शक जताया है। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
गोल्डन कॉलोनी में कारपेंटर शाहवेज ने बताया कि वह दो दिन पूर्व रिश्तेदारी में परिवार सहित गया था। बुधवार को पड़ोसियों ने फोन पर उसके मकान के ताले टूटे होने की सूचना दी। उसने आकर जांच पड़ताल की तो घर से पांच तोले सोने के जेवरात और 300 ग्राम चांदी गायब थी। चोर घर से दो हजार की नगदी भी साफ कर गए थे। सूचना मिलने पर कोतवाली मंडी प्रभारी निरीक्षक अवनीश गौतम ने मौके पर पहुंच जांच पड़ताल की। एसपी सिटी राजेश कुमार ने बताया कि घटनास्थल के निकट लगे सीसीटीवी कैमरे में कुछ संदिग्धों की फुटेज आई है। इनकी पहचान कराई जा रही है। उधर, शाहवेज ने मोहल्ले के एक चौकीदार पर घर की रेकी कर अपने साथियों से चोरी कराए जाने का शक जाहिर किया है। एसपी सिटी ने बताया कि चौकीदार से पूछताछ की जाएगी।